facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इस साल IPO लाने की तैयारी में Groww, 6,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

Advertisement

कंपनी ने साल 2017 में म्युचुअल फंडों के डायरेक्ट प्लान के वितरण का काम शुरू किया और 2020 में ब्रोकिंग में उतरी।

Last Updated- January 13, 2025 | 10:18 PM IST
Groww share price

फिनटेक फर्म ग्रो ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए तैयारी शुरू कर दी है और इस सिलसिले में कई निवेश बैंकरों से बातचीत की है। सूत्रों ने बताया कि सबसे बड़ी ब्रोकिंग कंपनी और सबसे बड़ी म्युचुअल फंड वितरक कंपनी ग्रो की योजना 6 से 8 अरब डॉलर (करीब 69,000 करोड़ रुपये) के मूल्यांकन पर 70 करोड़ डॉलर (करीब 6,000 करोड़ रुपये) जुटाने की है।

अक्टूबर 2021 में रकम जुटाने के आखिरी दौर में कंपनी का मूल्यांकन 3 अरब डॉलर था। कंपनी ने साल 2017 में म्युचुअल फंडों के डायरेक्ट प्लान के वितरण का काम शुरू किया और 2020 में ब्रोकिंग में उतरी। आईपीओ की तैयारी के तहत मई 2024 में कंपनी अपनी मूल इकाई को अमेरिका से भारत ले आई।

रपटों के मुताबिक कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 में 805 करोड़ रुपये का शुद्ध नुकसान दर्ज किया जो मोटे तौर पर अपने आधार में बदलाव के चलते एकबारगी कर भुगतान से हुआ। कंपनी ने पिछले कुछ वर्षों में अपने क्लाइंटों की संख्या में तेज गति से इजाफा किया है।

सितंबर 2023 में उसने क्लाइंटों की संख्या के लिहाज से जीरोधा को पीछे छोड़ा और सबसे बड़ी ब्रोकरेज फर्म बन गई। मई 2024 में वह 1 करोड़ से ज्यादा सक्रिय क्लाइंटों वाली पहली ब्रोकरेज फर्म बन गई।

यह पूंजी बाजार की उन कंपनियों में से एक है जिसे इक्विटी बाजार में मजबूत उछाल और शेयर निवेशकों में इस कारण हुई वृद्धि से फायदा हुआ है। भारत में डीमैट खातों की संख्या कोविड-19 के बाद से आसमान छू गई। इसकी वजह खाता खोलने में आसानी, स्मार्टफोन का व्यापक इस्तेमाल और बाजार से बढ़िया रिटर्न मिलना है।

पिछले पांच वर्षों में डीमैट खातों की संख्या कई गुना हो गई। यह 2019 में 3.93 करोड़ थी जो दिसंबर 2024 के आखिर में बढ़कर 18.53 करोड़ पर पहुंच गई।

Advertisement
First Published - January 13, 2025 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement