facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Honasa Consumer IPO listing : Mamaearth की पेरेंट कंपनी की मार्केट में फ्लैट एंट्री, इंवेस्टर्स को नहीं मिला लिस्टिंग गेन

Advertisement

Honasa Consumer IPO listing : एनएसई पर कंपनी के शेयर ने 1.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ 330 रुपये पर कारोबार शुरू किया।

Last Updated- November 07, 2023 | 12:29 PM IST
Gaudium IVF IPO
Representative Image

IPO Listing Today: Mamaearth की पेरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर (Honasa Consumer Private Limited) के शेयर की मंगलवार को शेयर बाजार में लिस्टिंग हो गई है।  नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर, कंपनी का शेयर अपने इश्यू प्राइस 324 रुपये पर मामूली दो प्रतिशत की बढ़त के साथ लिस्ट हुआ।

एनएसई पर कंपनी के शेयर ने 1.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ 330 रुपये पर कारोबार शुरू किया। बाद में यह 337.60 रुपये के उच्चस्तर तक गया और 323 रुपये के निचले स्तर पर भी आया।

वहीं, बीएसई पर कंपनी का शेयर अपने इश्यू प्राइस 324 रुपये पर ही लिस्ट हुआ। सुबह के कारोबार के दौरान कंपनी का बाजार मूल्यांकन 10,718.99 करोड़ रुपये रहा।

यह भी पढ़ें : Cello World IPO Listing: पहले ही दिन निवेशकों की लगी लॉटरी, 28% प्रीमियम पर शेयरों की एंट्री

Honasa Consumer IPO को कितना मिला था सब्सक्रिप्शन? 

होनासा कंज्यूमर के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को 7.61 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।

Honasa Consumer IPO का प्राइस बैंड
कंपनी ने 1,701.44 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 308-324 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया था।

जानें कंपनी के बारे में

गुरुग्राम की सौंदर्य और व्यक्तिगत देखभाल कंपनी की स्थापना 2016 में पति-पत्नी जोड़ी वरुण और ग़ज़ल अलघ द्वारा की गई थी। जनवरी 2022 में टॉप कैपिटलिस्ट फर्म सिकोइया कैपिटल के नेतृत्व में 1.2 बिलियन डॉलर के मूल्यांकन पर 52 मिलियन डॉलर जुटाए जाने पर फर्म को यूनिकॉर्न का दर्जा प्राप्त हुआ। बता दें कि कंपनी की शुरुआत मामाअर्थ के साथ हुई थी और पिछले कुछ सालों में इसने अपने पोर्टफोलियो में पांच और नए ब्रांड जोड़े।

Advertisement
First Published - November 7, 2023 | 12:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement