facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPO के लिए उमड़े निवेशक, पांच निर्गमों में 1.4 लाख करोड़ रुपये की बोलियां मिलीं

Advertisement

इंजीनियरिंग ऐंड कंस्ट्रक्शन कंपनी ट्रांसरेल लाइटिंग और निवेश बैंकिंग फर्म डैम कैपिटल एडवाइजर्स के आईपीओ के लिए भी 80-80 गुना से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए।

Last Updated- December 23, 2024 | 9:37 PM IST
Top Performing IPO in 2025

सोमवार को बंद होने वाले पांच आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को कुल मिलाकर 1.4 लाख करोड़ रुपये की बोलियां मिली हैं जबकि इनसे 2,909 करोड़ रुपये जुटाए जाने हैं। इन पेशकशों के लिए 11 से 195 गुना तक बोलियां हासिल हुईं।

पैकेजिंग मशीन बनाने वाली कंपनी ममता मशीनरी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पेशकश के अंतिम दिन सोमवार तक कुल 194.95 गुना आवेदन मिले। ऊपरी मूल्य दायरे पर इस निर्गम का आकार 179 करोड़ रुपये होगा। इंजीनियरिंग ऐंड कंस्ट्रक्शन कंपनी ट्रांसरेल लाइटिंग और निवेश बैंकिंग फर्म डैम कैपिटल एडवाइजर्स के आईपीओ के लिए भी 80-80 गुना से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए।

धागा बनाने वाली कंपनी सनातन टेक्सटाइल्स के आईपीओ को सोमवार को बोली के अंतिम दिन तक 36 गुना आवेदन मिले जबकि कॉनकार्ड एनवायरो सिस्टम्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम को बोली के अंतिम दिन तक कुल मिलाकर करीब 11 गुना आवेदन प्राप्त हुए।

इस बीच एरोस्पेस, रक्षा, ऊर्जा और सेमीकंडक्टर उद्योगों के लिए जटिल विनिर्माण समाधान में विशेषज्ञता रखने वाली यूनिमेक एरोस्पेस ऐंड मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड के आईपीओ को सोमवार को शेयर बिक्री के पहले दिन 4 गुना से अधिक आवेदन मिले, जिसमें निवेशकों की उत्साहजनक भागीदारी का योगदान रहा।

इस साल सबसे ज्यादा 15 आईपीओ इस महीने पेश किए गए हैं। आईपीओ के जरिये अब तक 1.6 लाख करोड़ रुपये से अधिक जुटाए जा चुके हैं जो साल 2021 के जुटाए गए 1.1 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े की तुलना में शानदार है।

Advertisement
First Published - December 23, 2024 | 9:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement