facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPO Listing: Capital Small Finance Bank के शेयर की बाजार में सुस्त एंट्री, मायूस हुए निवेशक

Advertisement

कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक के आईपीओ (IPO) को पेशकश के तीसरे एवं अंतिम दिन नौ फरवरी को चार गुना सब्सक्राइब किया गया था।

Last Updated- February 14, 2024 | 1:37 PM IST
Indo Farm Equipment IPO

IPO Listing Today: कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक (Capital Small Finance Bank) के शेयर की शेयर बाजार में सुस्त एंट्री हुई। बैंक के शेयर 468 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले बुधवार को आठ प्रतिशत की गिरावट के साथ बाजार में लिस्ट हुए।

कंपनी के शेयर ने NSE पर प्राइस बैंड से 8.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 430.25 रुपये पर कारोबार शुरू किया। इसी तरह BSE पर भी शेयर प्राइस बैंड की तुलना में सात प्रतिशत की गिरावट लेकर 435 रुपये पर खुला।

कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक के आईपीओ (IPO) को पेशकश के तीसरे एवं अंतिम दिन नौ फरवरी को चार गुना सब्सक्राइब किया गया था। बैंक ने आईपीओ के तहत 450 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए हैं। इसके अलावा, 15,61,329 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) भी है।

Capital Small Finance Bank का कितना था प्राइस बैंड ?

बता दें कि Capital Small Finance Bank के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 445-468 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक ने एंकर (बड़े) निवेशकों से 157 करोड़ रुपये जुटाए थे।

राशी पेरिफेरल्स का शेयर 9.16 % चढ़कर लिस्ट

राशी पेरिफेरल्स के शेयर की शेयर बाजार में एंट्री धीमी रही और NSE पर कंपनी का शेयर 339.50 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो कि 311 रुपये के इश्यू प्राइस की तुलना में 9.16 प्रतिशत ज्यादा है।

BSE पर राशि पेरिफेरल्स का शेयर (Rashi Peripherals Share) आज 335 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट किया गया, जो प्राइस बैंड के मुकाबले 7.72 ज्यादा है।

Advertisement
First Published - February 14, 2024 | 1:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement