facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPO Subscription Status: सब्सक्रिप्शन के पहले दिन तीन IPO का जलवा, IKS हेल्थ की मार्केट में धमाकेदार शुरुआत

Advertisement

IPO Subscription Status: ममता मशीनरी का इश्यू निवेशकों के बीच जबरदस्त हिट रहा और सब्सक्रिप्शन के पहले दिन ही 16.6 गुना सब्सक्राइब हुआ।

Last Updated- December 20, 2024 | 7:05 AM IST
Corona Remedies IPO listing
Representative image

IPO Subscription Status, Day 1: गुरुवार का दिन (19 दिसंंबर) IPO बाजार के लिए खास रहा, जहां पांच में से तीन IPO को निवेशकों से शानदार रिस्पांस मिला, जबकि बाकी दो IPO आधे सब्सक्रिप्शन के मुकाम तक पहुंच गए। निवेशकों की दिलचस्पी और बाजार की हलचल ने इन IPO को चर्चा का केंद्र बना दिया।

कल इन आईपीओ की खुली सब्सक्रिप्शन विंडो-

डैम कैपिटल एडवाइजर्स (₹840 करोड़), ट्रांसरेल लाइटिंग (₹839 करोड़), सनातन टेक्सटाइल्स (₹550 करोड़), कॉनकॉर्ड एनवायरो सिस्टम्स (₹500 करोड़) और ममता मशीनरी (₹179 करोड़) के आईपीओ निवेशकों के लिए गुरुवार (19 दिसंबर) को सब्सक्रिप्शन के लिए खुले।

पहले दिन का सब्सक्रिप्शन स्टेटस

ममता मशीनरी का इश्यू निवेशकों के बीच जबरदस्त हिट रहा और सब्सक्रिप्शन के पहले दिन ही 16.6 गुना सब्सक्राइब हुआ। DAM ने 2.8 गुना और ट्रांसरेल ने 2.12 गुना सब्सक्रिप्शन हासिल किया। दूसरी तरफ, कॉनकॉर्ड को 60 प्रतिशत और सनातन को 48 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला।

यह भी पढ़ें: IPO में कैसे आपको अलॉट होता है शेयर? समझ लीजिए पूरा प्रोसेस

IKS Health IPO की हुई लिस्टिंग

रेखा झुनझुनवाला समर्थित इन्वेंचरस नॉलेज सॉल्यूशंस (IKS हेल्थ) के शेयर गुरुवार को पहले दिन की ट्रेडिंग में 48% तक चढ़ गए।

शेयर का भाव 1,960.3 रुपये पर बंद हुआ, जो इसके इश्यू प्राइस 1,329 रुपये से 631.3 रुपये ज्यादा है। मतलब, इसमें 47.5% का उछाल हुआ। कंपनी का 2,498 करोड़ रुपये का IPO, जो पूरी तरह ऑफर फॉर सेल था, 50 गुना से ज्यादा भरा गया था।

इस बढ़त के साथ कंपनी का बाजार मूल्यांकन 33,633 करोड़ रुपये हो गया। अप्रैल से सितंबर के बीच कंपनी ने 1,283 करोड़ रुपये की रेवेन्यू पर 208 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।

Advertisement
First Published - December 20, 2024 | 7:05 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement