facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इरेडा को मिली 38.8 गुना बोली, Tata Tech और गांधार ऑयल के IPO को मिले करीब 15-15 गुना आवेदन

Advertisement

फ्लेयर के आईपीओ में 292 करोड़ रुपये के नए शेयर और 301 करोड़ रुपये की द्वितीयक शेयर बिक्री शामिल है।

Last Updated- November 23, 2023 | 11:11 PM IST
Shadowfax Technologies IPO

सरकारी स्वामित्व वाली भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (इरेडा) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम को करीब 39 गुना आवेदन मिले और यह आईपीओ गुरुवार को बंद हो गया। आईपीओ की संस्थागत श्रेणी में 100 गुना से ज्यादा आवेदन मिले।

इस बीच टाटा टेक्नोलॉजिज और गांधार ऑयल रिफाइनरी इंडिया के आईपीओ को करीब 15-15 गुना आवेदन मिले हैं। टाटा टेक को 50 लाख खुदरा आवेदन मिले हैं जबकि इरेडा को 30 लाख खुदरा आवेदन प्राप्त हुए है।

दो अन्य आईपीओ फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज और फेडबैंक फाइनैंशियल सर्विसेज (फेडफिना) के आईपीओ को क्रमश: 6 गुना और 0.9 गुना बोली मिली है। ये चारों आईपीओ शुक्रवार को बंद होंगे। पांचों आईपीओ से कुल मिलाकर 7,277 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे।

टाटा टेक्नोलॉजिज का आईपीओ करीब 20 साल बाद टाटा समूह की तरफ से पेश पहला आरंभिक सार्वजनिक निर्गम है। कंपनी ओरिजनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स को प्रॉडक्ट डेवलपमेंट व डिजिटल समाधान मुहैया कराती है।

यह आईपीओ पूरी तरह से मौजूदा शेयरधारकों का ओएफएस है, जिससे कंपनी की वैल्यू 20,283 करोड़ रुपये बैठती है।

इरेडा ने आईपीओ का कीमत दायरा 30 से 32 रुपये प्रति शेयर तय किया है। 2,150 करोड़ रुपये के आईपीओ में 1,290 करोड़ रुपये के नए शेयर और 860 करोड़ रुपये का ओएफएस शामिल है। कीमत दायरे के ऊपरी स्तर पर कंपनी का मूल्यांकन 8,610 करोड़ रुपये बैठता है, जो उसकी बुक वैल्यू के करीब-करीब बराबर है।

फ्लेयर के आईपीओ में 292 करोड़ रुपये के नए शेयर और 301 करोड़ रुपये की द्वितीयक शेयर बिक्री शामिल है। फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज ने आईपीओ का कीमत दायरा 288 से 304 रुपये तय किया है। फेडफिना का 1,092 करोड़ रुपये के आईपीओ और गांधार ऑयल के 500 करोड़ रुपये के आईपीओ में नए शेयर और ओएफएस शामिल हैं।

Advertisement
First Published - November 23, 2023 | 11:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement