facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Motisons Jewellers IPO: मोतीसंस ज्वेलर्स के IPO पर टूट पड़े निवेशक, अंतिम दिन 159.61 गुना हुआ सब्सक्राइब

Advertisement

जयपुर की रिटेल जूलरी कंपनी के इस इश्यू के तहत की गई 2,08,71,000 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 3,33,11,48,000 शेयरों के लिए बोलियां लगाई गईं।

Last Updated- December 20, 2023 | 8:39 PM IST

Motisons Jewellers IPO Subscription: मोतीसंस ज्वेलर्स के 151 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) को इश्यू को निवेशकों से तगड़ा रेस्पांस मिला है और इसे तीसरे और अंतिम दिन बुधवार को 159.61 गुना सब्सक्राइब किया गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, जयपुर की रिटेल जूलरी कंपनी के इस इश्यू के तहत की गई 2,08,71,000 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 3,33,11,48,000 शेयरों के लिए बोलियां लगाई गईं।

Non-institutional investors खंड के लिए 233.91 गुना बोलियां

इश्यू के तहत Non-institutional investors खंड को 233.91 गुना सब्सक्राइब किया गया जबकि Eligible Institutional Buyers के हिस्से 157.40 गुना बोलियां मिली है। वहीं, रिटेल इन्वेस्टर्स का हिस्सा 122.28 गुना सब्सक्राइब किया गया है। निर्गम खुलने के पहले मोतीसंस ज्वेलर्स ने एंकर निवेशकों से 36 करोड़ रुपये से अधिक राशि जुटाई।

क्या है Motisons Jewellers IPO का प्राइस बैंड?

मोतीसंस ज्वैलर्स ने आईपीओ के लिए प्रति शेयर 52 से 55 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है।

कब खुला था Motison Jewellers IPO?

कंपनी का आईपीओ 18 दिसंबर को खुला था और यह 20 दिसंबर को बंद हो गया। एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 15 दिसंबर को एक दिन के लिए खुला था।

नहीं होगा ओएफएस

मोतीसंस ज्वैलर्स का आईपीओ पूरी तरह से 2.74 करोड़ इक्विटी शेयर से जुड़ा है। इसमें कोई बिक्री पेशकश (ओएफएस) नहीं है। इसका मतलब है कि आईपीओ से होने वाली पूरी इनकम कंपनी के पास जाएगी।

बता दें कि ऑफर साइज का आधा हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए, 15 फीसदी हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल (NII) के लिए और शेष 35 फीसदी शेयर रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व किया गया है।

कंपनी ने अक्टूबर में अपने प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के जरिए 33 करोड़ रुपये जुटाए थे। यह राशि 55 रुपये प्रति शेयर के ऑफर प्राइस पर जुटाई गई।

कब होगा शेयरों का अलॉटमेंट?

अस्थायी रूप से, Motisons Jewellers आईपीओ के शेयरों का अलॉटमेंट गुरुवार, 21 दिसंबर को होगा। जिन निवेशकों को अलॉटमेंट नहीं मिलेगा कंपनी उन्हें शुक्रवार, 22 दिसंबर को पैसे रिफंड करेगी। जबकि सफल निवेशकों को शेयर 22 दिसंबर को ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।

कब होगी Motisons Jewellers IPO की शेयर बाजार में एंट्री?

आईपीओ शेड्यूल के अनुसार 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी होने के कारण कंपनी के शेयर मंगलवार, 26 दिसंबर को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकते हैं।

जानें कंपनी के बारे में –

मोतीसंस ज्वैलर्स (Motisons Jewellers) ने 1997 में जयपुर में एक शोरूम के साथ अपना ज्वेलरी का बिजनेस शुरू किया था और अब मोतीसंस ब्रांड के तहत चार शोरूम के नेटवर्क के साथ कारोबार संचालित करता है।

Advertisement
First Published - December 20, 2023 | 8:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement