facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Motisons Jewellers IPO: इसी हफ्ते खुलेगा इस ज्वैलरी ब्रांड का आईपीओ, तय हुआ प्राइस बैंड

Advertisement

Motisons Jewellers का आईपीओ 18 दिसंबर को खुलेगा और 20 दिसंबर को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 15 दिसंबर को एक दिन के लिए खुलेगा।

Last Updated- December 12, 2023 | 8:51 PM IST
Sandeep Chhabra, Chairman, Motisons Jewellers

Motisons Jewellers IPO : राजस्थान स्थित मोतीसंस ज्वैलर्स ( Motisons Jewellers) ने आज (12 दिसंबर) को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए प्राइस बैंड तय कर लिया है। कंपनी आईपीओ के जरिए 151.09 करोड़ रुपये जुटाएगी।

आइए, जानते हैं आईपीओ से जुड़ी जरूरी जानकारियां…

क्या है Motisons Jewellers IPO का प्राइस बैंड?

मोतीसंस ज्वैलर्स ने आईपीओ के लिए प्रति शेयर 52 से 55 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है।

कब खुलेगा Motison Jewellers IPO?

कंपनी का आईपीओ 18 दिसंबर को खुलेगा और 20 दिसंबर को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 15 दिसंबर को एक दिन के लिए खुलेगा।

यह भी पढ़ें : INOX India IPO: 14 दिसंबर को खुलेगा आईनॉक्स सीवीए का IPO, प्राइस बैंड 627-660 रुपये पर तय

नहीं होगा ओएफएस

मोतीसंस ज्वैलर्स का आईपीओ पूरी तरह से 2.74 करोड़ इक्विटी शेयर से जुड़ा है। इसमें कोई बिक्री पेशकश (ओएफएस) नहीं है। इसका मतलब है कि आईपीओ से होने वाली पूरी इनकम कंपनी के पास जाएगी। बता दें कि ऑफर साइज का आधा हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए, 15 फीसदी हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल (NII) के लिए और शेष 35 फीसदी शेयर रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व किया गया है।

कंपनी ने अक्टूबर में अपने प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के जरिए 33 करोड़ रुपये जुटाए थे। यह राशि 55 रुपये प्रति शेयर के ऑफर प्राइस पर जुटाई गई।

कब होगा शेयरों का अलॉटमेंट?

अस्थायी रूप से, Motisons Jewellers आईपीओ के शेयरों का अलॉटमेंट गुरुवार, 21 दिसंबर को होगा। जिन निवेशकों को अलॉटमेंट नहीं मिलेगा कंपनी उन्हें शुक्रवार, 22 दिसंबर को पैसे रिफंड करेगी। जबकि सफल निवेशकों को शेयर 22 दिसंबर को ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : पैसा कमाने का अच्छा मौका! इस सप्ताह आ रहे 5 कंपनियों के IPO, दावं लगाने से पहले जान लें डिटेल्स

कब होगी Motisons Jewellers IPO की शेयर बाजार में एंट्री?

आईपीओ शेड्यूल के अनुसार 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी होने के कारण कंपनी के शेयर मंगलवार, 26 दिसंबर को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकते हैं।

जानें कंपनी के बारे में –

मोतीसंस ज्वैलर्स (Motisons Jewellers) ने 1997 में जयपुर में एक शोरूम के साथ अपना ज्वेलरी का बिजनेस शुरू किया था और अब मोतीसंस ब्रांड के तहत चार शोरूम के नेटवर्क के साथ कारोबार संचालित करता है।

Advertisement
First Published - December 12, 2023 | 1:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement