facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Nova Agritech IPO: 22 जनवरी को खुलेगा IPO, दांव लगाने से पहले जान लें प्राइस बैंड से लेकर सभी जरूरी डिटेल्स

Advertisement

नोवा एग्रीटेक के IPO का प्राइस बैंड 39 से 41 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। किसी एप्लिकेशन के लिए मिनीम लॉट का साइज 365 शेयर है।

Last Updated- January 17, 2024 | 2:09 PM IST
IGI IPO

Nova Agritech IPO Details: नोवा एग्रीटेक लिमिटेड ने अपने 144 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए प्राइस बैंड 39-41 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बता दें कि कंपनी का आईपीओ 22 जनवरी को खुलकर 24 जनवरी को बंद होगा। आईपीओ के तहत 112 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे।

इसके अलावा इसमें एक शेयरहोल्डर नुतलापति वेंकटसुब्बाराव द्वारा 77.58 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) लाई जाएगी। उनके पास कंपनी की 11.9 प्रतिशत हिस्सेदारी है। प्राइस बैंड के अपर एन्ड पर कंपनी 143.81 करोड़ रुपये जुटाएगी।

कब खुलेगा Nova Agritech IPO?

नोवा एग्रीटेक (Nova Agritech IPO) का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 22 जनवरी को खुलेगा और इसके लिए अप्लाई करने की आखिरी डेट 24 जनवरी है।

कब अलॉट होंगे शेयर ?

नोवा एग्रीटेक आईपीओ के अलॉटमेंट को गुरुवार यानी 25 जनवरी, 2024 को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: Medi Assist IPO: कंपनी के IPO का आज लास्ट दिन, ग्रे मार्केट प्राइस बढ़ा, चेक करें जरुरी डिटेल्स

कहां लिस्ट होंगे शेयर ?

नोवा एग्रीटेक का आईपीओ बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होगा और इसकी संभावित लिस्टिंग तिथि मंगलवार, 30 जनवरी, 2024 तय की गई है।

Nova Agritech IPO के लिए मिनिमम लॉट साइज ?

नोवा एग्रीटेक के आईपीओ का प्राइस बैंड 39 से 41 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। किसी एप्लिकेशन के लिए मिनीम लॉट का साइज 365 शेयर है। रिटेल निवेशकों के लिए आवश्यक न्यूनतम निवेश राशि 14,965 रुपये है। निवेशक न्यूनतम 365 शेयरों के लिए और उसके गुणकों में बोली लगा सकते हैं।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल ?

आईपीओ के जरिये मिलने वाली राशि का इस्तेमाल कंपनी एक नया फॉर्मूलेशन प्लांट स्थापित करने के लिए अपनी सहायक कंपनी नोवा एग्री साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड में निवेश को लेकर करेगी। साथ ही मौजूदा फॉर्मूलेशन प्लांट के विस्तार के लिए कंपनी में पूंजीगत व्यय भी डालेगी। इसके अलावा सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए भी फंड का इस्तेमाल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: EPACK Durable IPO: 19 जनवरी को खुलेगा आईपीओ, निवेश करने से पहले जरूर जानें ये बातें

नोवा एग्रीटेक लिमिटेड के बारे में

मई 2007 में हैदराबाद में स्थापित नोवा एग्रीटेक लिमिटेड ऐसे उत्पाद बनाती है जो किसानों को बेहतर फसल उगाने में मदद करते हैं। मुख्य फोकस तीन चीजों पर है: मिट्टी की हेल्थ, पौधों की देखभाल और फसल सुरक्षा।

कंपनी टेक्नोलॉजी का उपयोग कर उत्पाद बनाती हैं। साथ ही कंपनी किसानों की जरूरतों के बारे में जानकारी हासिल करने और उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने वाले अनुकूलित समाधान विकसित करने के लिए उनके साथ सहयोग करती है।

Advertisement
First Published - January 17, 2024 | 2:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement