facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Sanathan Textiles IPO Listing: ₹321 रुपये का शेयर 419 पर हुआ लिस्ट, निवेशकों को मिला 31% का मुनाफा

Advertisement

एनएसई पर स्टॉक 422.30 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो प्राइस बैंड की तुलना में 101.30 रुपये या 31.5 प्रतिशत का प्रीमियम है। इस हिसाब से निवेशकों को हर शेयर पर 98 रुपये का मुनाफा हुआ।

Last Updated- December 27, 2024 | 11:00 AM IST
Vikram Solar IPO

Sanathan Textiles IPO Listing: सनातन टेक्सटाइल्स के शेयर दलाल स्ट्रीट पर शुक्रवार (27 दिसंबर) को अच्छे लिस्टिंग गेन के साथ लिस्ट हुए। कंपनी का स्टॉक 419 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ, जो 321 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 98 रुपये या 30.5 प्रतिशत का प्रीमियम बनता है।

एनएसई (NSE) पर स्टॉक 422.30 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो प्राइस बैंड की तुलना में 101.30 रुपये या 31.5 प्रतिशत का प्रीमियम है। इस हिसाब से निवेशकों को हर शेयर पर 98 रुपये का मुनाफा हुआ है।

सनातन टेक्सटाइल्स के शेयर ग्रे मार्केट रुझानों के अनुरूप लिस्ट हुए। बाज़ारों पर नज़र रखने वाले जानकारों के अनुसार, कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 408 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे। यह 321 रुपये के इश्यू प्राइस पर 87 रुपये या 27.1 प्रतिशत के प्रीमियम (GMP) का संकेत देता है। .

सनातन टेक्सटाइल आईपीओ सब्सक्रिप्शन स्टेटस

सनातन टेक्सटाइल्स के 550 करोड़ रुपये का आईपीओ फ्रेश इश्यू और इक्विटी शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव (OFS) का संयोजन था। 46 शेयरों के लॉट साइज के साथ 305 रुपये से 321 रुपये के प्राइस बैंड पर पेश किया गया था। आईपीओ अप्लाई करने के लिए गुरुवार (19 दिसंबर) को खुला और 36.9 गुना के टोटल सब्सक्रिप्शन के साथ 23 दिसंबर, 2024 को बंद हुआ।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, योग्य संस्थागत खरीदारों (QIBs) ने सबसे अधिक मांग दिखाई और उनके लिए रिजर्व कोटा से 79.59 गुना अधिक सदस्यता प्राप्त की। इसके बाद गैर-संस्थागत निवेशक (NIIs) 44.39 गुना और रैटल निवेशकों (RIIs) ने 9.31 गुना अप्लाई किया।

Advertisement
First Published - December 27, 2024 | 10:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement