facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SEBI स्मॉल IPO की हैंडलिंग को लेकर 6 इन्वेस्टमेंट बैंकों की कर रहा जांच, इस रणनीति से ओवरसब्सक्राइब कराने का है आरोप

Advertisement

इन बैंकों ने IPO के जरिए जुटाई गई राशि का 15% फीस के रूप में वसूला, जो भारत में सामान्य तौर पर 1-3% की दर से काफी अधिक है।

Last Updated- September 24, 2024 | 9:15 PM IST
Adani bribery case: Adani Group on SEBI's radar, may investigate violation of disclosure rules SEBI की रडार पर अदाणी ग्रुप, डिस्क्लोजर नियमों के उल्लंघन की कर सकती है जांच

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) जोरदार तेजी वाले आईपीओ बाजार में गलत तौर तरीकों से चिंतित है। सेबी उन 6 घरेलू निवेश बैंकों की जांच कर रहा है जिन्होंने छोटी कंपनियों की आईपीओ पेशकश पर काम किया था। इस घटनाक्रम से जुड़े दो सूत्रों ने रॉयटर्स को यह जानकारी दी।

इन अ​धिकारियों ने नाम नहीं बताया और कहा कि सेबी की यह जांच इस साल के शुरू में आरंभ की गई थी और यह इन बैंकों द्वारा वसूले गए शुल्कों पर केंद्रित है। उनका कहना है कि करीब आधा दर्जन छोटे निवेश बैंकों ने कंपनियों से उनके आईपीओ द्वारा जुटाई गई कुल रा​शि के 15 प्रतिशत के बराबर हिस्सा शुल्क के तौर पर लिया है। यह भारत में 1 से 3 प्रतिशत के मानक की तुलना में काफी ज्यादा है।

रॉयटर्स को इस जांच के दायरे में शामिल बैंकों का नाम पता नहीं चला है। सेबी ने इस बारे में पूछे गए सवालों का कोई जवाब नहीं दिया है। यह जांच सेबी द्वारा कुछ छोटी कंपनियों में निवेश के खतरों के बारे में निवेशकों को चेतावनी देने के प्रयासों के साथ-साथ ऐसे आईपीओ के लिए कड़े नियमों की योजना के बाद शुरू की गई है।

भारत में 5 करोड़ से 250 करोड़ रुपये के सालाना कारोबार वाली छोटे व्यवसाय बीएसई और एनएसई के अलग सेक्शन पर सूचीबद्ध होती हैं। इनमें खुलासों की कम आवश्यकता होती है तथा पेशकशों की जांच एक्सचेंजों द्वारा की जाती है जबकि बड़े आईपीओ को सेबी मंजूरी देता है।

एक सूत्र ने बताया कि सेबी की आरं​भिक जांच से पता चला है कि पेशकशों को अधिक आवेदन सुनिश्चित करने के लिए उच्च शुल्क वसूला जाता है। दूसरे सूत्र ने बताया कि नियामक बैंकों और कुछ निवेशकों की सांठगांठ पर भी अंकुश लगाना चाहता है, जो अमीर लोगों और आम खुदरा निवेशकों के रूप में बड़ी बोलियां लगाने के लिए नियमों का उल्लंघन करते हैं।

सूत्र ने कहा, ‘ये बोलियां वास्तविक नहीं होती हैं और इन्हें आवंटन के समय रद्द कर दिया जाता है लेकिन ऊंचे अभिदान के कारण अन्य निवेशकों से अधिक बोलियां और निवेश आकर्षित होता है।’ भारत में 60 से ज्यादा निवेश बैंक हैं जो छोटी कंपनियों (ऐसा सेगमेंट जो भारत के शेष आईपीओ बाजार की तरह ही तेजी से उभर रहा है) के आईपीओ पर सक्रियता से काम करते हैं।

प्राइम डेटाबेस के अनुसार मार्च में समाप्त पिछले वित्त वर्ष में 205 छोटी फर्मों ने 6000 करोड़ रुपये जुटाए जबकि उससे पिछले वर्ष में 125 कंपनियों ने 2200 कोरड़ रुपये ही जुटाए थे। इस साल अप्रैल-अगस्त की अव​धि में 105 छोटी फर्मों ने 3500 करोड़ रुपये जुटाए हैं और उनकी दो​-तिहाई से ज्यादा पेशकशों को जरूरत से ज्यादा बोलियां मिली थीं।

सेबी के एक वरिष्ठ अ​धिकारी अ​श्वनी भाटिया ने इस महीने कहा कि छोटे और मझोले आकार के उद्यमों के लिए आईपीओ में जांच और नियंत्रण का अभाव रहा है। उन्होंने कहा कि नियामक जल्द ही नियमों को सख्त बनाने के लिए प्रस्ताव जारी करेगा।

Advertisement
First Published - September 24, 2024 | 5:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement