facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Shree Tirupati Balajee Agro Trading IPO: ग्रे मार्केट से मिल रहे बंपर कमाई के संकेत, शेयर बाजार में कल लिस्ट होंगे शेयर

Advertisement

श्री तिरूपति बालाजी आईपीओ (Shree Tirupati Balajee IPO) के शेयर गुरुवार यानी 12 सितंबर को बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) दोनों एक्सचेंजों पर लिस्ट किए जाएंगे।

Last Updated- September 11, 2024 | 6:04 PM IST
Shadowfax Technologies IPO

Shree Tirupati Balajee Agro Trading IPO GMP: श्री तिरूपति बालाजी एग्रो ट्रेडिंग के शेयर गुरुवार यानी 12 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार में एंट्री के लिए तैयार हैं। इन्वेस्टरगेन.कॉम के अनुसार, लिस्टिंग से पहले कंपनी के शेयर ₹40 के ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) पर चल रहे हैं।

आईपीओ प्राइस बैंड के अपर एन्ड और ग्रे मार्केट में मौजूदा प्रीमियम को ध्यान में रखते हुए श्री तिरुपति बालाजी एग्रो की अनुमानित लिस्टिंग कीमत ₹123 पर इशारा कर रही है, जो आईपीओ प्राइस 83 से 48% ज्यादा है।

बता दें कि ग्रे मार्केट प्रीमियम’ निवेशकों की इश्यू प्राइस से अधिक पर भुगतान करने की इच्छा को दर्शाता है। श्री तिरूपति बालाजी एग्रो एक मेनबोर्ड आईपीओ है, इसमें 90% की कोई लिस्टिंग सीमा नहीं है।

श्री तिरूपति बालाजी का लक्ष्य अपने आईपीओ के तहत 169.65 करोड़ रुपये जुटाने का है। कंपनी के इश्यू में 14,750,000 शेयरों का फ्रेश इश्यू और 5,690,000 शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल हैं।

निवेशकों से मिला जोरदार रिस्पांस

श्री तिरूपति बालाजी के आईपीओ को निवेशकों से अच्छा रिस्पांस मिला है और इसे कुल 124.74 गुना सब्सक्राइब किया गया है। इश्यू के नॉन-इंस्टीयूशनल निवेशकों के हिस्से को 210 गुना सब्सक्राइब किया गया है जबकि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल निवेशकों का हिस्सा 150.57 गुना बुक किया गया है। वहीं, रिटेल निवेशकों ने भी शानदार रूचि दिखाई है और यह हिस्सा 73.22 गुना बुक किया गया है।

IPO से मिलने वाले फंड का क्या करेगी कंपनी?

कंपनी आईपीओ के जरिये मिलने वाले फंड का इस्तेमाल बकाया उधारी के आंशिक या पूर्ण पुनर्भुगतान और/या पूर्व भुगतान के लिए करेगी। इसके अलावा श्री तिरुपति बालाजी शेष आय का उपयोग अपनी सहायक कंपनियों एचपीपीएल, एसटीबीएफएल और जेपीपीएल में बकाया उधारों के पुनर्भुगतान और/या पूर्व भुगतान के साथ-साथ वर्किंग कैपिटल की आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों में निवेश के लिए करेंगे।

कब लिस्ट होंगे शेयर?

श्री तिरूपति बालाजी आईपीओ (Shree Tirupati Balajee IPO) के शेयर गुरुवार यानी 12 सितंबर को बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) दोनों एक्सचेंजों पर लिस्ट किए जाएंगे।

Advertisement
First Published - September 11, 2024 | 6:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement