facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ग्रे मार्केट में गदर मचा रहा यह IPO; लिस्टिंग पर दें सकता है तगड़ा मुनाफा, आपने लगाया है पैसा?

Advertisement

276 करोड़ रुपये के इस आईपीओ को निवेशकों ने जोरदार रिस्पांस मिला और बोली लगाने के अंतिम दिन इश्यू को 168.35 गुना बुक किया गया।

Last Updated- August 11, 2024 | 3:49 PM IST
Sri Lotus Developers IPO

Unicommerce E-Solutions IPO GMP: यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस आईपीओ के अलॉटमेंट को फाइनल रूप दिया जा चुका है और कंपनी के शेयर इस सप्ताह शेयर बाजार में लिस्ट होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस का आईपीओ (Unicommerce E-Solutions IPO) सब्सक्राइब करने के लिए 6 अगस्त को खुला था और 8 अगस्त को बंद हो गया था।

यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस आईपीओ लिस्टिंग डेट

यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस आईपीओ (Unicommerce eSolutions IPO) के लिए बोली 8 अगस्त 2024 यानी पिछले हफ्ते गुरुवार को खत्म हो गई। 1 दिसंबर 2023 से लागू “T+3′ लिस्टिंग नियम के अनुसार, यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस IPO के शेयर 13 अगस्त, 2024 यानी मंगलवार को शेयर बाजार में लिस्ट हो सकते हैं।

यूनिकॉमर्स आईपीओ जीएमपी (Unicommerce IPO GMP)

स्टॉक मार्केट जानकारी के अनुसार, लिस्टिंग से पहले यूनिकॉमर्स ई-सोल्यूशंस का शेयर ग्रे मार्केट में ग़दर मचा रहा है। इन्वेस्टरगेन के अनुसार, 108 रुपये के प्राइस बैंड के मुकाबले कंपनी का आईपीओ 64 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं। यह दर्शाता है कि कंपनी के शेयर 59.26 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन के साथ 172 रुपये के भाव पर लिस्ट हो सकते हैं।

आईपीओ को निवेशकों से मिला जोरदार रिस्पांस

276 करोड़ रुपये के इस आईपीओ को निवेशकों ने जोरदार रिस्पांस मिला और बोली लगाने के अंतिम दिन इश्यू को 168.35 गुना बुक किया गया। यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस के आईपीओ का प्राइस बैंड 102-108 रुपये पर तय किया गया था। कंपनी का आईपीओ पूरी तरह से बिक्री पेशकश (OFS) पर आधारित है।

यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस सब्सक्रिप्शन स्टेटस

आईपीओ के नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NIIs) हिस्से को सबसे ज्यादा 138.75 गुना, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) 138.75 गुना और रिटेल निवेशकों के हिस्से को 130.99 गुना सब्सक्राइब किया गया। कंपनी का आईपीओ 6 अगस्त को खुला और यह बोली लगाने के लिए 8 अगस्त तक खुला रहा।

Advertisement
First Published - August 11, 2024 | 3:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement