facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Unimech Aerospace IPO का सब्सक्रिप्शन खुला, GMP दे रहा छप्परफाड़ कमाई के संकेत; सब्सक्राइब करें या नहीं ?

Advertisement

यूनिमेक एयरोस्पेस ने अपने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 745-785 रुपये प्रति शेयर तय किया है। एक लॉट में 19 शेयर हैं। ऐसे में निवेशकों को कम से कम 19 शेयरों के लिए अप्लाई करना होगा।

Last Updated- December 23, 2024 | 2:36 PM IST
GSP Crop Science IPO

Unimech Aerospace IPO: इंजिनीरिंग सोल्यूशन कंपनी यूनिमेक एयरोस्पेस एंड मेन्यूफेक्चरिंग लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) अप्लाई करने के लिए सोमवार (23 दिसंबर से) खुल गया है। साल 2024 का दूसरा आखिरी आईपीओ अप्लाई करने के लिए 26 दिसंबर को बंद होगा।

कंपनी ने 5 रुपये प्रति शेयर के फेस वैल्यू पर 63,69,424 शेयरों के फ्रेश इश्यू और 531,84,712 शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) के जरिये 500 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। ओएफएस में भाग लेने वाले कंपनी के प्रमोटरों में रामकृष्ण कमोझाला, मणि पी, रजनीकांत बलरामन, प्रीतम एसवी और रस्मी अनिल कुमार शामिल हैं।

यूनिमेक एयरोस्पेस आईपीओ प्राइस बैंड, लॉट साइज

यूनिमेक एयरोस्पेस ने अपने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 745-785 रुपये प्रति शेयर तय किया है। एक लॉट में 19 शेयर हैं। ऐसे में निवेशकों को कम से कम 19 शेयरों के लिए अप्लाई करना होगा जिसकी राशि 14,915 रुपये बनती है। वहीं, रिटेल निवेशक 13 लॉट के लिए सब्सक्राइब कर सकते हैं।

यूनिमेक एयरोस्पेस आईपीओ जीएमपी (Unimech Aerospace IPO Gmp)

यूनिमेक एयरोस्पेस आईपीओ के नॉन लिस्टिड शेयर ग्रे मार्केट में मजबूत लिस्टिंग के संकेत दे रहे हैं। बाजार के जानकारों के अनुसार, यूनिमेक एयरोस्पेस के नॉन लिस्टेड शेयर सोमवार (23दिसंबर) को 1265 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। यह आईपीओ प्राइस 785 रुपये के अपर एन्ड के मुकाबले 480 रुपये या 61.15 प्रतिशत के ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) को दर्शाता है।

कब लिस्ट होंगे शेयर

आईपीओ सब्सक्राइब करने के लिए गुरुवार (26 दिसंबर) को बंद हो जाएगा। यूनिमेक एयरोस्पेस आईपीओ शेयरों के अलॉटमेंट को शुक्रवार (27 दिसंबर) को फाइनल रूप दिए जाने की उम्मीद है। सफल बोलीदाताओं को सोमवार (30 दिसंबर) तक उनके डीमैट खातों में शेयर मिल जाएंगे।

Unimech Aerospace के IPO पर ब्रोकरेज की राय

SBI Securities की BUY की सलाह

ब्रोकरेज फर्म एसबीआई सिक्योरिटीज ने यूनिमेक एयरोस्पेस आईपीओ को कट-ऑफ प्राइस पर सब्सक्राइब करने की सलाह दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी विमान रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल (एमआरओ), रक्षा, सेमीकंडक्टर और एनर्जी इंडस्ट्रीज में अनुप्रयोगों के साथ एयरो टूल्स और सटीक कॉम्पोनेन्ट मेन्यूफेक्चरिंग के एक विशिष्ट क्षेत्र में काम कर रही है।

वैश्विक एमआरओ बाजार अगले 4-5 वर्षों में महत्वपूर्ण वृद्धि के लिए तैयार है, जो बेड़े में नए विमानों के तेजी से शामिल होने और भारत में घरेलू एमआरओ और विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र की स्थापना से प्रेरित है।

कंपनी अधिग्रहण (हाल ही में धेया इंजीनियरिंग में 30% हिस्सेदारी का अधिग्रहण) के जरिये अपनी डिजाइनिंग और विनिर्माण क्षमताओं का विस्तार करना चाहती है। यह अमेरिका में आर्गेनिक/इन-आर्गेनिक अवसरों की भी तलाश कर रहा है जो इसके प्रमुख बाजार में ग्राहकों को सर्विस देने की क्षमता का विस्तार करेगा।

बजाज ब्रोकिंग: लॉन्ग टर्म के लिए करें सब्सक्राइब

कंपनी ने 31 मार्च, 2024 को समाप्त हुए वित्त वर्ष के लिए ₹13.23 की प्रति शेयर आय (ईपीएस) दर्ज किया। इससे आईपीओ प्राइस के अपर एन्ड पर प्राइस -टू-अर्निंग (P/E) रेश्यो लगभग 59.33x हो गया। यह एयरोस्पेस और मेन्यूफेक्चरिंग सेक्टर की अन्य कंपनियों के लगभग 222.44x के एवरेज पी/ई रेश्यो 7.34x से 273.47x की तुलना में काफी कम है।

Advertisement
First Published - December 23, 2024 | 2:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement