facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

तार केबल मैन्युफैक्चरर RR Kabel ने सेबी के पास IPO दस्तावेज जमा कराए

Advertisement
Last Updated- May 07, 2023 | 4:51 PM IST
IGI IPO

पीटीजी कैपिटल समर्थित तार केबल विनिर्माता आरआर काबेल (RR Kabel) ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के माध्यम से फंड जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास शुरुआती दस्तावेज दाखिल किए हैं।

दस्तावेजों (DRHP) के अनुसार, IPO के तहत 225 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे और प्रमोटर और अन्य शेयरधारक 1.72 करोड़ से अधिक इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) लाएंगे।

OFS में शेयर बेचने वालों में महेंद्रकुमार रामेश्वरलाल काबरा, हेमंत महेंद्रकुमार काबरा, सुमीत महेंद्रकुमार काबरा, काबेल बिल्डकॉन सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड और राम रतन वायर्स लिमिटेड हैं। इनके अलावा अमेरिका की निजी इक्विटी फर्म टीपीजी कैपिटल भी OFS के अंतर्गत कंपनी में अपनी आंशिक हिस्सेदारी बेचेगी।

RR Kabel में TPG Capital की 21 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कंपनी नए शेयरों से जुटाई गई 170 करोड़ रुपये की राशि का उपयोग बैंकों और वित्तीय संस्थानों के कर्ज को आंशिक या पूरी तरह कर्ज चुकाने में करेगी।

Also read: Tata Play के गोपनीय IPO को SEBI की हरी झंडी

RR Global Group की इकाई RR Kabel ने वित्त वर्ष 2021-22 में 214 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ और 4,386 करोड़ रुपये का राजस्व कमाया। बीते वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तीन तिमाहियों के लिए कंपनी ने 125 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ और 4,083 करोड़ रुपये का राजस्व कमाया।

Advertisement
First Published - May 7, 2023 | 4:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement