facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

आईटी कंपनियों का वृद्धि पर रहेगा जोर

Last Updated- December 11, 2022 | 5:52 PM IST

विश्लेषकों का मानना है कि सख्त तरलता हालात और वृद्धि के बजाय नकदी प्रवाह पर ध्यान केंद्रित करने से नए जाने की सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों  में समेकन को बढ़ावा मिलेगा। उनका कहना है कि सख्त तरलता से इन कंपनियों ने वृद्धि के साथसाथ नकदी संरक्षण पर जोर दिया है, क्योंकि उनके लिए प्रतिस्पर्धा में डटे रहना बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। 
जितिन जॉन और कुणाल शाह द्वारा मिलकर तैयार की गई रिपोर्ट में जेफरीज के विवेक महेश्वरी ने लिखा है, ‘अत्यधिक तरलता से बुलबुले जैसी स्थिति पैदा हुई है और कई व्यवसायी मुनाफे की राह में चुनौती का सामना कर रहे हैं।  मौजूदा हालात बड़ी कंपनियों में जरूरी तर्कशक्ति लाएंगे, जिनमें पारंपरिक कंपनियां भी शामिल हैं। हालांकि वृहद परिवेश ने विलय एवं अधिग्रहण अवसर के जरिये समेकन को बढ़ावा दिया है।’
पूंजी की लागत में वृद्धि का असर पिछले कुछ महीनों के दौरान दुनियाभर में संबद्ध शेयरों पर पहले ही दिख चुका है। जेफरीज की रिपोर्ट में कहा गया है कि दिसंबर 2021 तक शानदार वैल्यू के बाद, एसऐंडपी ग्रोथ इंडेक्स ने पिछले 6 महीनों से कमजोर प्रदर्शन किया है, क्योंकि इसे पूंजी की लागत बढ़ने (बॉन्ड प्रतिफल) से बढ़ावा मिला है। नैस्डैक अपने ऊंचे स्तरों से करीब 30 प्रतिशत गिर चुका है, फेसबुक, ऐपल, एन्वीडिया कॉरपोरेशन, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट कॉरपोरेशन, एमेजॉन डॉटकॉम और नेटफ्लिक्स, इंक. को फेंगमैन शेयरों के तौर पर लोकप्रिय माना जाता है और उनमें भी 20-70 प्रतिशत के बीच कमजोरी आई है।
एसीई इक्विटी डेटा के अनुसार, घरेलू संदर्भ में बात की जाए तो पता चलता है कि हाल में सूचीबद्ध नए जमाने की कंपनियों – जोमैटो, पेटीएम, नजारा टेक्नोलॉजीज, इंडियामार्ट और पॉलिसीबाजार को इस वैश्विक गिरावट के दौर में कमजोरी का सामना करना पड़ा है और इन शेयरों में कैलेंडर वर्ष 2022 की पहली छमाही में अब तक 37-59 प्रतिशत तक की गिरावट आई है। तुलनात्मक तौर पर, बीएसई के सेंसेक्स में करीब 9 प्रतिशत, जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में इस अवधि के दौरान करीब 12 और 15 प्रतिशत की गिरावट आई है।  जहां वेलेंटिस एडवायजर्स के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक ज्योतिवर्द्धन जयपुरिया का कहना है कि ब्याज दरों में वृद्धि से भारतीय उद्योग जगत प्रभावित होगा, वहीं वे इस संदर्भ में नए जमाने की कंपनियों को लेकर ज्यादा चिंतित हैं।
जेफरीज के अनुसार, अस्थिर तरलता हालात की वजह से कंपनियों को मुनाफे पर ध्यान देने के लिए कोशिश तेज करनी पड़ी है। उदाहरण के लिए, जोमैटो का प्रबंधन इसे लेकर स्पष्ट है कि शेयरधारक क्या उम्मीद रखते हैं और वृद्धि और मुनाफे पर कठिन परिश्रम से किस हद तक मदद मिलेगी।  आईडीबीआई कैपिटल के शोध प्रमुख ए के प्रभाकर का भी मानना है कि इस उद्योग में समेकन बढ़ेगा, क्योंकि पूंजी की लागत बढ़ी है और कोष उगाही में कमी आई है।

First Published - July 2, 2022 | 2:12 AM IST

संबंधित पोस्ट