facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

रुपये के लिए मुद्रा भंडार ज्यादा घटाना सही नहीं

Last Updated- December 11, 2022 | 2:41 PM IST

विदेशी मुद्रा भंडार में तेजी से कमी आने के मद्देनजर वित्त मंत्रालय ने संकेत दिया कि सरकार रुपये की गिरावट को थामने और किसी वि​शिष्ट स्तर पर सहारा देने के लिए अत्य​धिक डॉलर की बिकवाली करने के पक्ष में नहीं है।
वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अ​धिकारी ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘रुपया जिस स्तर तक जाता है, उसे जाने दिया जाए। हम किसी कृत्रिम या काल्पनिक विनिमय दर के स्तर पर रुपये को सहारा देने के लिए विदेशी मुद्रा भंडार को कुर्बान नहीं कर सकते हैं।’ 
डॉलर के मुकाबले रुपया आज 37 पैसे और लुढ़ककर 81.90 पर बंद हुआ। इससे ज्यादा सख्त मौद्रिक नीति का भी डर सताने लगा है।
इस बीच देश का विदेशी मुद्रा भंडार 16 सितंबर को दो साल के निचले स्तर 545.65 अरब डॉलरडॉलर पर रह गया जो 25 फरवरी के स्तर से 85.88 अरब डॉलर कम है। हालांकि विदेशी मुद्रा भंडार 9 महीने के आयात के भुगतान के लिए पर्याप्त है। लेकिन एक साल पहले यह 15 महीने के आयात के भुगतान की भरपाई करने 
जितना था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा था कि भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये में भारी उतार-चढ़ाव को रोकने के लिए करीब 75 अरब डॉलर खर्च किए हैं। 

First Published - September 28, 2022 | 9:46 PM IST

संबंधित पोस्ट