facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IT Stocks: फेडरल रिजर्व के फैसले से पहले आईटी शेयरों पर दबाव

Advertisement

निफ्टी आईटी इंडेक्स 2.2% फिसला, टेक महिंद्रा, टीसीएस और इन्फोसिस के शेयरों में गिरावट; अमेरिका के नीतिगत फैसले और वैश्विक टेक शेयरों में कमजोरी का असर

Last Updated- March 19, 2025 | 10:09 PM IST
Stocks To Watch today

सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयर बुधवार को दबाव में रहे। निफ्टी आईटी इंडेक्स 2.2 फीसदी फिसल गया और कारोबारी सत्र के दौरान यह 35,804.6 के निचले स्तर पर चला गया। आखिर में निफ्टी आईटी के 10 शेयरों में से 7 टूटे और टेक महिंद्रा में 2 फीसदी, टीसीएस, इन्फोसिस और परसिस्टेंट सिस्टम्स में 1 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज हुई।

आईटी क्षेत्र में कमजोरी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से पहले आई जो आज देर रात फैसला करेगा। नरम आर्थिक आंकड़ों और अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के शुल्क लगाने की अनिश्चितता के बीच निवेशक फेड चेयरमैन जीरोम पॉवेल के भाषण का इंतजार करेंगे।

अमेरिकी केंद्रीय बैंक दरों को लेकर अपने तिमाही अपडेट साझा करेगा। साथ ही जीडीपी, महंगाई और बेरोजगारी पर अपना आउटलुक पेश करेगा। खबरों के अनुसार फेड बेंचमार्क ब्याज दर को 4.25 फीसदी से 4.5 फीसदी के दायरे में स्थिर रख सकता है। रिपोर्टों के अनुसार ट्रंप का इरादा 2 अप्रैल से जैसे को तैसी वाली नई टैरिफ दरें लागू करने का है। वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट की पहले की टिप्पणियों में इनके लागू होने में संभावित देरी का संकेत देने के बावजूद व्हाइट हाउस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इस बीच, फरवरी में अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में 0.2 फीसदी की वृद्धि हुई जो अक्टूबर के बाद सबसे कम वृद्धि है। इससे सालाना मुद्रास्फीति दर 2.8 फीसदी पर पहुंच गई। इसके अलावा अमेरिका में तकनीक से संबंधित मेगा कैप स्टॉक में बिकवाली ने भी मनोबल पर चोट पहुंचाने का काम किया।

अल्फाबेट में 3 फीसदी की गिरावट इस खबर के बाद आई कि कंपनी अपने सबसे बड़े सौदे के तहत करीब 32 अरब डॉलर में विज को खरीदेगी क्योंकि गूगल की मूल कंपनी साइबर सुरक्षा पर दोगुना जोर दे रही है। एनवीडिया में 2.3 फीसदी की गिरावट आई। उम्मीद है कि कंपनी अपने सालाना सॉफ्टवेयर डेवलपर सम्मेलन में अपने नवीनतम एआई चिप के विवरण का खुलासा करेगी।

टेस्ला में 4.2 फीसदी की गिरावट हुई। इसका कारण ब्रोकरेज फर्म आरबीसी की ओर से ईवी निर्माता के शेयर का कीमत लक्ष्य कम करना था। ब्रोकरेज ने इशारा किया कि कंपनी चीन और यूरोप में बाजार हिस्सेदारी गंवा रही है। अन्य मेगा कैप में भी गिरावट आई और एमेजॉन डॉट कॉम में 1.8 फीसदी और मेटा में 4.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

मंगलवार को वॉल स्ट्रीट सूचकांक गिरकर बंद हुए और डाउ जोन्स में 0.62 फीसदी, एसऐंडपी 500 में 1.07 फीसदी और नैसडेक में 1.71 फीसदी की गिरावट आई। रिपोर्टों के अनुसार वैश्विक ब्रोकरेज सिटी ने भारतीय आईटी शेयरों पर सतर्क रुख अपनाया है। उसका मानना है कि कैलेंडर वर्ष 2025 में 16 फीसदी की गिरावट के बावजूद मूल्यांकन 24 गुना से ज्यादा हैं। इसके अलावा, ब्रोकरेज को वित्त वर्ष 26 में राजस्व में 4 प्रतिशत फीसदी वृद्धि की उम्मीद है और वह मार्जिन सुधार के मोर्चे पर सतर्क है।

 

Advertisement
First Published - March 19, 2025 | 10:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement