facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

जेएलआर की बिक्री निराशाजनक, टाटा मोटर्स का शेयर टूटा

Last Updated- December 11, 2022 | 1:52 PM IST

टाटा मोटर्स का शेयर सोमवार को बीएसई पर करीब 4 प्रतिशत गिरकर 395.95 रुपये पर बंद हुआ था। जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) द्वारा वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में अनुमान से कमजोर आंकड़े दर्ज किए जाने के बाद इस शेयर पर यह दबाव देखा गया है। मंगलवार को भी इस शेयर में करीब 1 प्रतिशत की कमजोरी दर्ज की गई।
इस बीच, हाल में समाप्त हुई तिमाही में जेएलआर की रिटेल बिक्री 88,121 वाहन रही। यह जून 2022 की तिमाही के मुकाबले 9,296 वाहन या 11.8 प्रतिशत की वृद्धि है। हालांकि सालाना आधार पर, खुदरा​ बिक्री 4.9 प्रतिशत कम रही। 
जेएलआर ने इस प्रदर्शन के लिए एक आपूर्तिकर्ता से विशेष चिपों की अनुमान से कम आपूर्ति के लिए जिम्मेदार करार दिया है। कंपनी को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2023 की शेष छमाही के दौरान हालात में सुधार आएगा।
इस कमजोर प्रदर्शन के बाद, जेपी मॉर्गन ने सितंबर 2023 के 455 रुपये के कीमत लक्ष्य के साथ शेयर के लिए रेटिंग ‘ओवरवेट’ से घटाकर ‘तटस्थ’ कर दी है।
जेपी मॉर्गन के अमीन पिरानी और वैभव जुत्शी ने ताजा रिपोर्ट में लिखा है, ‘जहां यह कमजोर प्रदर्शन आपूर्ति शृंखला पर केंद्रित है, वहीं मुक्त नकदी प्रवाह में विलंब से जेएलआर के कर्ज कटौती लक्ष्यों के लिए जो​खिम बढ़ा है। सितंबर 2020 की तिमाही में ऑर्डर बुक में शुद्ध वृद्धि 5,000 वाहन रही, जो जून तिमाही के 32,000 वाहनों के मुकाबले काफी कम थी।’ 
सकारात्मक बदलाव
हालांकि टाटा मोटर्स के लिए अच्छी बात यह है कि कंपनी के भारतीय व्यवसाय से शेयर कीमत को मदद मिल सकती है। 
वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही के लिए, ब्रोकरेज ने अनुमान जताया है कि टाटा मोटर्स के वा​णि​ज्यिक वाहन/यात्री वाहन खंड का एबिटा मार्जिन 6/6.5 प्रतिशत रहेगा, जो तिमाही आधार पर 60/40 आधार अंक की वृद्धि है। 
जेपी मॉर्गन की रिपोर्ट में कहा गया है, ‘हमें उम्मीद है कि बैलेंस शीट पर कर्ज लगातार घटेगा, लेकिन इसकी रफ्तार धीमी रहेगी। हमें समेकित शुद्ध कर्ज वित्त वर्ष 2022 के 487 अरब रुपये से घटकर वित्त वर्ष 2025 तक 16 अरब रुपये पर पहुंच जाने का अनुमान है।
वहीं जेएलआर का वित्त वर्ष 2025 तक 50 करोड़ पौंड की शुद्ध नकदी के अनुमान के मुकाबले शुद्ध कर्ज 31.2 करोड़ पौंड रह सकता है। भारतीय व्यवसाय मजबूत परिचालन प्रदर्शन और इले​क्ट्रिक वाहनों (ईवी) में टीपीजी के निवेश की वजह से वित्त वर्ष 2024 तक शुद्ध रूप से नकदी की ​स्थिति में आने की संभावना है।’
घरेलू तौर पर, टाटा मोटर्स ने अपने सर्वा​धिक बिकने वाले हैचबैक में से एक के इले​क्ट्रिक वैरिएंट टियागो को सितंबर के 
आ​खिरी सप्ताह में पेश किया। जेफरीज के विश्लेषकों ने अनुमान जताया है कि टाटा मोटर्स का शेयर 650 रुपये के स्तरों को छू सकता है। 
दूसरी तरफ, नोमुरा के विश्लेषकों ने टियागो ईवी की बिक्री प्रति महीने 3,000-5,000 वाहन रहने का अनुमान जताया है। उनका मानना है कि कंपनी की कुल ईवी बिक्री वित्त वर्ष 2023  और 2024 में 60,000 और 96,000 के आंकड़े को छू लेगी। 
नोमुरा के कपिल सिंह और सिद्धार्थ बेरा ने इस शेयर के लिए ‘खरीदें’ रेटिंग बरकरार रखी है। 

First Published - October 11, 2022 | 9:36 PM IST

संबंधित पोस्ट