facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

JSW Infra IPO Listing: 20 फीसदी लिस्टिंग गेन, 25 फीसदी बढ़ा निवेशकों का पैसा

Advertisement

बीएसई पर इसकी 143 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि इस आईपीओ में निवेश करने वालों को 20 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिला है।

Last Updated- October 03, 2023 | 10:28 AM IST
JSW Infra approves capex of Rs 2,359 cr for expansion at Jaigarh, Dharamtar JSW Infra ने क्षमता विस्तार के लिए 2,359 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय को मंजूरी दी

JSW Infra IPO Listing: JSW Group की एक और कंपनी JSW infra की आज मार्केट में लिस्ट हुई है। जेएसडब्ल्यू इंफ्रा के शेयर 119 रुपये पर जारी हुए हैं। बीएसई पर इसकी 143 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि इस आईपीओ में निवेश करने वालों को 20 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिला है। लिस्टिंग के बाद भी शेयरों की तेजी नहीं थमी और फिलहाल बीएसई पर यह 148.75 रुपये के भाव पर है यानी कि आईपीओ निवेशकों का पैसा 25 फीसदी बढ़ चुका है।

JSW Infra IPO के बारे में

ये आईपीओ 25-27 सितंबर तक खुला था। इस आईपीओ में निवेशकों ने जमकर पैसे लगाए थे। निवेशकों ने इस कंपनी में रुचि दिखाई यही कारण रहा कि ओवरऑल यह आईपीओ 39.36 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 60.12 गुना, नॉन- इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 16.83 गुना और खुदरा निवेशकों का 10.87 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले 23,52,94,118 नए शेयर जारी हुए हैं।

ये भी पढ़ें- Upcoming IPO: इस हफ्ते रहेगी आईपीओ मार्केट में रौनक, कई कंपनियों के क्लोज होंगे इश्यू और कई की होगी लिस्टिंग

कंपनी के बारे में

देश के दिग्गज समूहों में से एक JSW की कंपनी JSW Infra वित्त वर्ष 2022 में कार्गो हैंडलिंग कैपेसिटी के आधार पर देश की दूसरी सबसे कॉमर्शियल पोर्ट ऑपरेटर बनी थी। कंपनी का कारोबार इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ स्टील, एनर्जी, सीमेंट, पेंट्स, वेंचर्स, स्पोर्ट्स और रियल्टी सेक्टर में फैला हुआ है।

ये भी पढ़ें- Saraswati Saree Depot IPO: साड़ी बेचने वाली कंपनी का आ रहा आईपीओ,जानिए पूरी डिटेल

कंपनी की वित्तीय सेहत की बात करें तो पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में इसे 749.51 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हासिल हुआ।

Advertisement
First Published - October 3, 2023 | 10:28 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement