आज सुबह 7:30 बजे, SGX Nifty futures 100 अंक बढ़कर 17,430 के स्तर पर रहा। डाओ फ्यूचर्स करीब 150 अंक मजबूत हुआ है।
बुधवार को डाओ में 0.14 फीसदी, S&P 500 और नैस्डैक में क्रमश: 0.20 फीसदी और 0.25 फीसदी की गिरावट आई।
इस बीच आज कुछ कंपनी के स्टॉक हैं जिनके आज ट्रेंड में बने रहने की उम्मीद है।
Oil-related:
कच्चे तेल की कीमतों में 3 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई।
Reliance Industries:
कंपनी ने सरकार द्वारा गठित पैनल से घरेलू उत्पादित नैचरल गैस में प्राइस कैप हटाने की मांग की।
Jet Airways:
Jalan-Kalrock ने बैंकों की कैपिटल इनफ्यूजन को स्वीकार किया।
Atul Auto:
फंड जुटाने के प्रस्ताव पर 8 अक्टूबर को होगी कंपनी के बोर्ड की बैठक।
Apollo Hospitals:
कंपनी ने 26.40 करोड़ रुपये में केरल फर्स्ट हेल्थ सर्विसेज की 60 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की ।
Consumer Durables:
हाई इन्फ्लेशन और RBI द्वारा दरों में बढ़ोतरी के बावजूद, नौ-दिवसीय नवरात्रि उत्सव में अच्छी बिक्री हुई।
Avenue Supermarts (D-Mart):
वित्तीय वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही के लिए कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेनुए 35.7 प्रतिशत की वृद्धि के बाद 10,384.66 करोड़ रुपये रहा।
इनके अलावा Adani Green Energy, Tata Power, Ratnamani Metals & Tubes, Happiest Minds, Zee Entertainment, Bank of Baroda (BoB), DLF आदि के स्टॉक में आज उतर-चढाव देखने को मिल सकते हैं।