facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

आज इन स्टॉक्स पर रखें नजर: TCS, HDFC, Oil, Tata Steel, KEC, Banks, Coal India

Last Updated- December 11, 2022 | 2:15 PM IST

अमेरिकी बाजारों में लगभग 2.5 फीसदी की तेजी को देखते हुए आज मंगलवार को बाजार की शुरुआत पॉजिटिव नोट पर होने की संभावना है। सुबह 07:40 बजे, SGX निफ्टी फ्यूचर्स ने 17,085 पर खुला। 
 
वहीं बाज़ारों में उठा-पटक के बीच, कुछ स्टॉक हैं जिनके आज ट्रेंड में बने रहने की उम्मीद है। 
 
TCS:
 
कंपनी देश भर में 4G और 5G सेवा शुरू करने के लिए BSNL के साथ करेगी 2 अरब डॉलर की डील। 
 
HDFC:
 
कंपनी का ऋण Q2FY23 में 28.2 प्रतिशत बढ़कर 9,145 करोड़ रुपये हो गया। जबकि पिछले साल यह 7,132 करोड़ रुपये था।
 
KEC International: 
 
कंपनी को 1,407 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले। जिसके बाद कंपनी का इस साल का अब तक का कुल ऑर्डर 8,400 करोड़ रुपये हो गया है।
 
Zee Entertainment: 
 
CCI  द्व्रारा उठाई गई आपत्तियों को दूर करने के लिए मराठी मनोरंजन क्षेत्र से बाहर निकल सकती है ZEE।
 
Tata Steel Long Products:
 
कंपनी ने एक्सचैंजेस को बताया कि उसने 90 दिनों के भीतर अपनी नई अधिग्रहित शाखा – Neelchal Ispat Nigam के कलिंगनगर प्लांट में ब्लास्ट फर्नेस को फिर से शुरू करने के साथ ही बड़ी कामयाबी हासिल की।
 
Coal India:
 
सितंबर में भारत का कुल कोयला उत्पादन 12 प्रतिशत बढ़कर 57.93 मिलियन टन हो गया। कोयला मंत्रालय के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, Coal India ने पिछले महीने 45.67 मीट्रिक टन कोयले का उत्पादन करके 12.35 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।
 
इनके अलावा Motilal Oswal , Anupam Rasayan, Dilip Buildon, IRB Infrastructure, Eicher Motors, Banking shares, Oil-related , आदि के स्टॉक आज बाजार में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

First Published - October 4, 2022 | 9:13 AM IST

संबंधित पोस्ट