facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

KRN Heat Exchanger IPO: केआरएन हीट के आईपीओ को पहले दिन 23.73 गुना सब्सक्रिप्शन मिला

Advertisement

केआरएन हीट एक्सचेंजर एंड रेफ्रिजरेशन लिमिटेड ने एंकर (बड़े) निवेशकों से 100 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

Last Updated- September 25, 2024 | 7:04 PM IST
Gaudium IVF IPO

KRN Heat Exchanger IPO: केआरएन हीट एक्सचेंजर एंड रेफ्रिजरेशन लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को शेयर बिक्री खुलने के कुछ ही मिनटों में पूर्ण सब्सक्रिप्शन मिल गया। पहले दिन कंपनी के आईपीओ को कुल मिलाकर 23.73 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

NSE के आंकड़ों के अनुसार, केआरएन हीट के आईपीओ के लिए प्रस्तावित 1,09,93,000 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 26,08,36,485 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं। गैर-संस्थागत निवेशकों के खंड में 52.73 गुना सब्सक्रिप्शन मिला जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के हिस्से को 23.74 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के कोटा को 1.43 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ।

केआरएन हीट एक्सचेंजर एंड रेफ्रिजरेशन लिमिटेड ने एंकर (बड़े) निवेशकों से 100 करोड़ रुपये जुटाए हैं। केआरएन हीट का 342 करोड़ रुपये का आईपीओ 27 सितंबर को बंद होगा। इसके लिए प्राइस बैंड मूल्य दायरा 209-220 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

Also read: Hyundai IPO को SEBI से मिला ग्रीन सिग्नल, 25,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना; बनेंगे कई रिकॉर्ड

केआरएन हीट एक्सचेंजर के आईपीओ में 1,55,43,000 इक्विटी शेयरों का नया निर्गम शामिल है। इससे प्राइस बैंड की ऊपरी सीमा पर 342 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है। निर्गम से प्राप्त राशि में से 242.5 करोड़ रुपये का उपयोग राजस्थान के अलवर के नीमराणा में एक नई विनिर्माण सुविधा स्थापित करने के लिए पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी केआरएन एचवीएसी प्रोडक्ट्स में निवेश के लिए किया जाएगा तथा शेष धनराशि का उपयोग सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

Advertisement
First Published - September 25, 2024 | 7:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement