facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

एलआईसी: दमदार प्रदर्शन के नहीं आसार

Last Updated- December 11, 2022 | 6:30 PM IST

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के शेयर की मई में सुस्त सूचीबद्धता के साथ शुरुआत हुई थी। तब से भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी का यह शेयर 949 रुपये के निर्गम भाव पर आने में विफल रहा है। प्रख्यात घरेलू ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल फाइनैं​शियल सर्विसेज ने शुरू में 875 रुपये के कीमत लक्ष्य के साथ इस शेयर के लिए ‘होल्ड’ यानी बनाए रखें की रेटिंग दी है, जो मौजूदा स्तरों से करीब 8 प्रतिशत तक ज्यादा है।
हालांकि ब्रोकरेज का मानना है कि एलआईसी ऐसा शेयर है जो बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकता और वह अपने स्वयं के भरोसे की वजह से सूचीबद्ध हो गया।
इस रेटिंग की यहां कुछ प्रमुख वजह बताई जा रही हैं।
 
आकर्षक मूल्यांकन
एमके के अनुसार, एलआईसी के आईपीओ का मूल्यांकन 6 लाख करोड़ रुपये या मौजूदा बाजार पूंजीकरण 5.3 लाख करोड़ रुपये है, जो 5.4 लाख करोड़ रुपये की उसकी वित्त वर्ष 2022 की पहली छमाही की एम्बेडेड वैल्यू (ईवी) और वित्त वर्ष 2022 की उद्यम वैल्यू पर करीब 2-3.6 गुना के सूचीबद्ध प्रतिस्पर्धी मूल्यांकन मल्टीपल को देखते हुए कमजोर एवं सामान्य है।
एमके का कहना है कि एलआईसी की ईवी में उसका वृद्धि परिदृश्य और उतार-चढ़ाव शामिल हैं जिससे अनि​श्चिताएं पैदा हुई हैं।

परिचालन चुनौती
एमके का मानना है कि 65 साल की परंपरा और करीब 45 साल के एका​धिकार के साथ एलआईसी के भव्य आकार के साथ कई मौजूदा औरआगामी चुनौतियां छिप जाने की संभावना है। इनमें एक है एलआईसी का कमीशन और लागत ढांचा, जो काफी बढ़ा हुआ है।  इसके अलावा, यह सिंगल-प्रीमियम बिजनेस की बड़ी भागीदारी से भी जुड़ी हुई है और यूनिट-लिंक्ड तथा रिटेल प्रोटेक्शन व्यवसाय काफी कम है।

उत्पाद मिश्रण चुनौतीपूर्ण
हालांकि एलआईसी ने अपनी बाजार भागीदारी में आई कमजोरी दूर करने के लिए आगामी वर्षों में अपने उत्पाद मिश्रण में बड़ा बदलाव लाने और नए व्यवसाय का मार्जिन सुधारने की योजना बनाई है।

First Published - June 3, 2022 | 1:06 AM IST

संबंधित पोस्ट