facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

LIC Share: एक दिन में निवेशकों के करीब 5622 करोड़ का नुकसान, सबसे निचले स्तर पर बीमा कंपनी का शेयर

Last Updated- December 11, 2022 | 2:45 PM IST

सरकारी क्षेत्र की बीमा कंपनी LIC का शेयर आज अपने सबसे निचले स्तर पर आ गया। बीते 5 दिनों में कंपनी का शेयर 5 प्रतिशत तक नीचे आ चुका है। BSE पर कंपनी का शेयर 1.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 620.35 रुपये पर बंद हुआ। इस गिरावट के कारण सिर्फ एक दिन में निवेशकों को 5,622 करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा।
गिरावट के साथ शुरुआत

आज बाजार खुलने के साथ ही LIC के शेयर में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। कल कंपनी का शेयर 629.05 रुपये पर बंद हुआ था। आज शेयर 620.15 रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गया। अंतिम बार से सबसे कम कंपनी का शेयर 621.15 रुपये पर बंद हुआ था। शेयर में गिरावट से निवेशकों को भारी नुकसान चुकाना पड़ रहा है। सिर्फ आज निवेशकों को 5622 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।
मार्केट कैप में गिरावट 

आज के गिरावट के बाद कंपनी का मार्केट कैप घटकर 3,92,877 लाख करोड़ रुपये पर आ गया। जब कंपनी का IPO आया था तो उसकी वैल्युएशन 6 लाख करोड़ थी। इस हिसाब से LIC के निवेशकों को अब तक करीब 2.07 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।

First Published - September 28, 2022 | 4:50 PM IST

संबंधित पोस्ट