facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

शेयर बाजार में मामूली तेजी

Last Updated- December 11, 2022 | 4:21 PM IST

घरेलू शेयर बाजार में बुधवार के दिन तेजी देखने को मिली। 50 कंपनियों पर आधारित सूचकांक निफ्टी 27.45 अंको की बढ़ोतरी के साथ 17604.95 पर बंद हुआ यानी निफ्टी-50 में कुल 0.16 फीसदी की तेजी आई।
30 कंपनियों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स में 54.13 अंको की बढ़ोतरी दर्ज की गई यानी सेंसेक्स मे कुल 0.09 फीसदी की तेजी देखी गई। जिससे सेंसेक्स 59,085 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ।
बैंक निफ्टी में 340.85 अंको की तेजी आई  यानी इसमें कुल 0.88 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। जिससे बैंक निफ्टी 39,038 की तेजी के साथ बंद हुआ। 
सेंसेक्स के शेयरों में इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, लार्सन एंड टुब्रो, आईसीआईसीआई बैंक, पावरग्रिड, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक और एशियन पेंट्स सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी तरफ टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाइटन, सन फार्मा और भारतीय स्टेट बैंक नुकसान में रहे। 
एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहा। 
यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख था। अमेरिका में वॉल स्ट्रीट मंगलवार को नुकसान में रहा। 
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘घरेलू बाजार में तेजड़ियों और मंदड़ियों की लड़ाई जारी है। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख से बाजार दबाव में है।’ 
उन्होंने कहा, ‘कमजोर मांग के साथ अमेरिकी अर्थव्यवस्था में गिरावट आई है। सेवा क्षेत्र का प्रदर्शन कमजोर रहा है। यूरोप में तेल संकट और वृद्धि परिदृश्य को लेकर अनिश्चितता से शेयर बाजारों में बिकवाली देखी जा रही है।’ 
इसी बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.04 फीसदी उछलकर 101.3 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 563 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। 

First Published - August 24, 2022 | 3:49 PM IST

संबंधित पोस्ट