facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

कम प्रतिफल से क्रेडिट रिस्क फंडों पर दबाव

Last Updated- December 11, 2022 | 3:10 PM IST

दर वृद्धि के बाद क्रेडिट रिस्क फंडों को छोड़कर कई डेट फंड निवेशकों में अपना भरोसा लौटाने में सफल रहे हैं। इन ज्यादा जो​खिम वाली योजनाओं का यील्ड-टु-मैच्युरिटी (वाईटीएम) अभी भी 8 प्रतिशत या कॉरपोरेट बॉन्ड फंडों जैसी सुर​क्षित फंड श्रे​णियों के वाईटीएम (7-7.25 प्रतिशत) के मुकाबले कुछ बेहतर है। 
इसके अलावा, यदि फंड प्रबंधन खर्च या एक्सपेंस रे​शियो पर ध्यान दिया जाए तो दोनों श्रे​णियों में मामूली दर अंतर है। क्रेडिट रिस्क फंडों का एक्सपेंस रे​शियो करीब 1 प्रतिशत है, जो कॉरपोरेट बॉन्ड फंडों के 0.3 प्रतिशत के मुकाबले काफी अ​धिक है। इसके परिणामस्वरूप, दोनों योजनाओं की श्रे​णियों का शुद्ध प्रतिफल अब करीब 7 प्रतिशत के समान है, जिससे निवेशकों के लिए ज्यादा जो​खिम उठाने के लिए कम गुंजाइश रह गई है।
डेट योजनाओं का वाईटीएम आगामी प्रतिफल का अच्छा संकेतक है। क्रेडिट रिस्क फंडों पर निवेशकों ने महामारी फैलने के बाद से कम ध्यान दिया है। वर्ष 2020 में, कई डाउनग्रेड और कॉरपोरेट पत्रों में चूक के बीच इन योजनाओं से 35,710 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी दर्ज की गई थी। इसके परिणामस्वरूप, इस श्रेणी के लिए प्रबंधन अधीन परिसंप​त्तियां दिसंबर 2020 में घटकर 28,500 करोड़ रुपये रह गईं, जो फरवरी 2020 में 62,000 करोड़ रुपये थीं। इस साल अगस्त तक, क्रेडिट रिस्क फंडों की एयूएम 26,260 करोड़ रुपये थी, जो महामारी-पूर्व स्तर का एक छोटा हिस्सा है। 
इस निवेश में कमी आई है, क्योंकि प्रतिफल घटा है। वैल्यू रिसर्च के आंकड़े के अनुसार, इन योजनाओं का तीन वर्षीय प्रतिफल 6.37 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर से बढ़ा, जबकि एक वर्षीय प्रतिफल 6.9 प्रतिशत पर रहा है। ऐसी 16 में से 10 योजनाओं ने 6 प्रतिशत से कम प्रतिफल दिया है। 
विश्लेषकों का मानना है कि पिछले कुछ वर्षों में क्रेडिट रिस्क फंडों के कमजोर प्रदर्शन के पीछे कई कारक जिम्मेदार रहे हैं। इसमें ऊंचा फंड प्रबंधन शुल्क भी मुख्य वजह है।  
इंटरनैशनल मनी मैटर्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) राहुल जैन का कहना है, ‘वे अपने ब्रांड को नुकसान नहीं पहुंचाने को लेकर बेहद सतर्कता दिखा रहे हैं। कोई भी ऐसी कंपनी में निवेश नहीं करना चहेगा, जो चूक से जुड़ी रही हो। वे कम रेटिंग वाले पत्रों में न्यूनतम निवेश शर्तों को पूरा करते हैं, लेकिन सिर्फ यही पर्याप्त नहीं है। इसकी वजह यह है कि कॉरपोरेट बॉन्ड फंड जैसी सुर​क्षित समझी जाने वाली योजनाएं भी प्रतिफल बढ़ाने के लिए कुछ हिस्सा कम रेटिंग के पत्रों में निवेश करती हैं।’
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने क्रेडिट रिस्क फंडों के लिए अपनी कुल परिसंप​त्तियों का कम से कम 65 प्रतिशत हिस्सा ‘एए’ या इससे कम रेटिंग के पत्रों में निवेश करना अनिवार्य बनाया है। 
वैल्यू रिसर्च के आंकड़े में कहा गया है कि ‘एए’ या इससे कम रेटिंग के पत्रों में क्रेडिट रिस्क फंडों का औसत निवेश 54.5 प्रतिशत (14 सितंबर तक) के साथ कम है। 
कुछ विश्लेषकों का कहना है कि भविष्य में वाईटीएम में सुधार आएगा और क्रेडिट रिस्क फंड फिर से कुछ खास निवेशकों के लिए अनुकूल साबित हो सकते हैं।

First Published - September 23, 2022 | 9:30 PM IST

संबंधित पोस्ट