facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

कई निफ्टी फर्मों ने बिक्री अनुमान को पीछे छोड़ा

Last Updated- December 11, 2022 | 6:27 PM IST

 
निफ्टी-50 इंडेक्स में शामिल कंपनियों ने वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में मोटे तौर पर बिक्री अनुमान को पीछे छोड़ दिया है।
मुंबई की आनंद राठी शेयर ऐंड स्टॉक ब्रोकर्स की 31 मई  की रिपोर्ट से पता चलता है कि कुल 28 कंपनियों ने ज्यादा राजस्व अर्जित किया  जबकि विश्लेषकों ने इसकी संख्या कम रहने का अनुमान जताया था। हालांकि निफ्टी की 50 फर्मों में  से महज 19 कंपनियां ही उम्मीद से ज्यादा लाभ अर्जित किया।
औसत कंपनियों ने उम्मीद से 10.8 फीसदी ज्यादा बिक्री दर्ज की। औसत लाभ (प्रति शेयर आय यानी ईपीएस) अनुमान से 7.1 फीसदी कम रहा।
ओएनजीसी  वैसी कंपनियों में शामिल रही  जिसने उम्मीद से ज्यादा राजस्व अर्जित किया, जिसे कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से सहारा मिला। भारतीय स्टेट बैंक ने भी सुधरते फंडामेंटल के बीच ज्यादा बढ़त दर्ज की। बजाज फिनसर्व वैसी फर्मों में शामिल रही  जिसने आश्चर्यजनक रूप से सबसे ज्यादा आय दर्ज की। उसका ईपीएस विश्लेषकों के 45 रुपये के अनुमान से 88 फीसदी ज्यादा यानी 85 रुपये रहा। ग्रा​सिम इंडस्ट्रीज का ईपीएस 12 रुपये रहा, जो विश्लेषकों के करीब 6 रुपये के अनुमान से 119.3 फीसदी
ज्यादा रहा।
​कंस्ट्रक्शन  व  मैटीरियल  सेक्टर (जिसका हिस्सा ग्रासिम है) उनमें शामिल रहा जिसकी सकारात्मक आय ने चौंकाया या जहां आय अनुमान से बेहतर रही। इस क्षेत्र में सीमेंट कंपनियों व  निर्माण क्षेत्र की दिग्गज लार्सन ऐंड टुब्रो शामिल रही। इस क्षेत्र का ईपीएस अनुमान  से औसतन 50 फीसदी ज्यादा रहा।
जिन क्षेत्रों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया उनमें हेल्थकेयर, दूरसंचार और औद्योगिक सामान व सेवाएं शामिल रही।  हेल्थकेयर की आय ज्यादातर कंपनियों के मामले में उम्मीद से कम रही।। दूरसंचार में आय में वास्तविक गिरावट अनुमान से 20 फीसदी कम हुई। औद्योगिक सामान व सेवाओं का लाभ उम्मीद से 16.3 फीसदी कम र हा।
ज्यादा लाभ वाली कंपनियों ने निफ्टी-50 के कुल ईपीएस को बेहतर बढ़त दर्ज करने में मदद की।

First Published - June 4, 2022 | 12:48 AM IST

संबंधित पोस्ट