facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

टॉप-10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप बढ़ा, रिलायंस और टीसीएस को हुआ सबसे ज्यादा फायदा !

Last Updated- December 11, 2022 | 5:21 PM IST

पिछले सप्ताह तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स में 2,331.45 अंक यानी 4.29 प्रतिशत का उछाल आया।
दस कंपनियों की सूची में केवल भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) नुकसान में रहीं।
रिलायंस इंडस्ट्रीज का एमकैप पिछले सप्ताह में 68,564.65 करोड़ रुपये बढ़कर 16,93,245.73 करोड़ रुपये पहुंच गया। कंपनी एमकैप के हिसाब से सर्वाधिक लाभ में रही। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की बाजार हैसियत 64,929.87 करोड़ रुपये बढ़कर 11,60,285.19 करोड़ रुपये पहुंच गयी।
आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 34,028.7 करोड़ रुपये बढ़कर 5,56,526.81 करोड़ रुपये और इन्फोसिस  का एमकैप 31,893.77 करोड़ रुपये बढ़कर 6,33,793.91 करोड़ रुपये रहे।

भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 30,968.4 करोड़ रुपये बढ़कर 4,58,457.30 करोड़ रुपये और बजाज फाइनेंस का एमकैप 20,636.69 करोड़ रुपये बढ़कर 3,78,774.69 करोड़ रुपये रहा। हिंदुस्तान यूनिलीवर  का बाजार मूल्यांकन 16,811.32 करोड़ रुपये बढ़कर  6,20,362.58 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक का एमकैप 16,110.37  करोड़ रुपये बढ़कर 7,73,770.09 करोड़ रुपये पहुंच गये। एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 14,579.24 करोड़ रुपये बढ़कर  4,16,701.23 करोड़ रुपये रहा।
इसके विपरीत, भारतीय जीवन बीमा निगम का एमकैप 12,396.99 करोड़ रुपये घटकर 4,35,760.72  करोड़ रुपये पर आ गये। बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, भारतीय जीवन बीमा निगम, एचडीएफसी और बजाज फाइनेंस  का स्थान रहा।

First Published - July 24, 2022 | 12:17 PM IST

संबंधित पोस्ट