facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Sensex की शीर्ष 10 में से 6 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 78,163 करोड़ रुपये घटा

Last Updated- December 11, 2022 | 1:41 PM IST

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (Market Cap) बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 78,163 करोड़ रुपये घट गया। सबसे अधिक नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। बीते सप्ताह BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 271.32 अंक या 0.46 प्रतिशत के नुकसान में रहा। रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), भारती एयरटेल, ICICI बैंक, HUL, बजाज फाइनेंस और SBI के मूल्यांकन में गिरावट आई जबकि TCS, HDFC बैंक, इंफोसिस तथा HDFC लाभ में रहे। हालांकि चारों कंपनियों को 30,467.03 करोड़ रुपये का जो लाभ हुआ है वह छह कंपनियों को हुए घाटे की तुलना में कम है। 

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) का बाजार पूंजीकरण 42,113.47 करोड़ रुपये गिरकर 16,04,069.19 करोड़ रुपये रहा। भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 15,159.81 करोड़ रुपये घटकर 4,26,226.99 रहा। ICICI बैंक की बाजार हैसियत 8,272.37 करोड़ रुपये गिरकर 6,06,317.50 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) की 5,404.06 करोड़ रुपये घटकर 6,05,219.47 करोड़ रुपये रह गई। वहीं, बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 4,268.28 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 4,40,295.38 करोड़ रुपये और SBI का 2,945.12 करोड़ रुपये कम होकर 4,70,371.66 करोड़ रुपये रहा है। 

इस रुख के उलट, TCS की बाजार हैसियत 11,965 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ कुल 11,33,446.05 करोड़ रुपये हो गई। इंफोसिस का भी बाजार पूंजीकरण 9,383.46 करोड़ रुपये बढ़कर 6,20,254.82 करोड़ रुपये हो गया। HDFC बैंक का बाजार मूल्यांकन 5,792.76 करोड़ रुपये बढ़कर 8,02,686.8 करोड़ रुपये और HDFC का 3,325.71 करोड़ रुपये चढ़कर 4,26,135.93 करोड़ रुपये हो गया है। 

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश:TCS, HDFC बैंक, इन्फोसिस, ICICI बैंक, HUL, SBI, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल और HDFC का स्थान रहा।

First Published - October 16, 2022 | 2:24 PM IST

संबंधित पोस्ट