facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

बाजार में दूसरे दिन तेजी जारी, सेंसेक्स 632 अंक चढ़ा

Last Updated- December 11, 2022 | 6:37 PM IST

वैश्विक बाजारों में तेजी के साथ सूचना  प्रौद्योगिकी, बैंक और वाहन शेयरों में लिवाली से घरेलू  शेयरों बाजारों में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन मजबूती  रही तथा दोनों मानक सूचकांक… बीएसई सेंसेक्स और एनएसई  निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए।  उच्च मुद्रास्फीति और केंद्रीय बैंकों द्वारा नीतिगत दरों  को लेकर सख्त रुख अपनाने की चिंताओं के बावजूद  स्थानीय बाजार लगातार दूसरे सप्ताह बढ़त में रहे।
 पिछले कारोबारी सत्र की तेजी को जारी रखते हुए तीस शेयरों  पर आधारित सेंसेक्स 632.13 अंक यानी 1.17 प्रतिशत उछलकर 54,884.66  अंक पर बंद हुआ।  इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 182.30 अंक  यानी 1.13 प्रतिशत चढ़कर 16,352.45 अंक पर बंद हुआ।  
सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा के शेयर में  सबसे अधिक 4.10 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इंडसइंड बैंक, विप्रो,  बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, बजाज फिनसर्व, लार्सन ऐंड टुब्रो और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर भी बढ़त लेकर बंद हुए।  वहीं, दूसरी तरफ एनटीपीसी, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, टाटा स्टील,  रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स और नेस्ले के शेयर गिरावट में रहे।  
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर  ने कहा, वैश्विक बाजारों में तेजी तथा अमेरिका में अनुकूल  खुदरा आय के बीच निवेशकों ने खरीदारी की। विदेशी निवेशकों  की बिकवाली में गिरावट से घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव को कम करने में मदद मिली।        

First Published - May 28, 2022 | 12:29 AM IST

संबंधित पोस्ट