facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

बिकवाली से डूबा बाजार …और बारिश से मुंबई

Last Updated- December 07, 2022 | 8:45 AM IST

कच्चे तेल, राजनीतिक गहमा-गहमी और महंगाई की मार के बीच मंगलवार का दिन भी शेयर बाजार के लिए अमंगलकारी साबित हुआ।


भारी बिकवाली की वजह से बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 13000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को तोड़ते हुए 499.92 अंक लुढ़क कर 12,961.68 के स्तर पर बंद हुआ। 5 अप्रैल, 2007 के बाद यह पहला मौका है, जब सेंसेक्स 13000 के नीचे बंद हुआ है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज की गई और इसने 4000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को तोड़ दिया। निफ्टी 143.80 अंक लुढ़क कर 3,896.75 के स्तर पर बंद हुआ। एशियाई और यूरोपीय बाजारों में भी कमजोरी का रुख रहा। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप 4.5 फीसदी गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई के किसी भी क्षेत्रीय सूचकांक में तेजी नहीं देखी गई।

सबसे ज्यादा गिरावट रियल्टी क्षेत्र के शेयरों में दर्ज की गई। रियल्टी सूचकांक में करीब 7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। गिरावट वाले शेयरों में रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर और रिलायंस कम्युनिकेशंस प्रमुख रहे। इनमें 10 फीसदी की गिरावट देखी गई। महिंद्रा एंड महिंद्रा और मारुति सुजुकी के शेयरों में 8.5-9 फीसदी की कमजोरी दर्ज की गई।

सेंसेक्स 13000 के नीचे और निफ्टी 3900 के नीचे बंद हुआ
5 अप्रैल, 2007 के बाद सेंसेक्स ने देखा सबसे निम्न स्तर
रियल्टी सेक्टर और वाहन सूचकांक में सबसे ज्यादा गिरावट

सेंसेक्स 499.92 अंक लुढ़का
12,961.68 के स्तर पर बंद

निफ्टी 143.80 अंक लुढ़का
3,896.75 के स्तर पर बंद

First Published - July 1, 2008 | 11:06 PM IST

संबंधित पोस्ट