facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Market Recovery: अमेरिकी चुनाव के बाद निवेशक लेने लगेंगे जोखिम, सुधरेगा बाजार

Advertisement

अमेरिकी चुनाव के बाद बाजार में सुधार की संभावना, क्वांट म्युचुअल फंड का निवेशकों को संदेश

Last Updated- November 04, 2024 | 9:43 PM IST
Mutual Fund

क्वांट म्युचुअल फंड का मानना है कि अमेरिकी चुनाव हो जाने के बाद शेयर बाजार हालिया गिरावट से उबरना शुरू कर सकते हैं। फंड ने निवेशकों को भेजे संदेश में कहा है कि पिछले महीने के सुधार के बाद संभवतः नवंबर से चरणबद्ध जोखिम शुरू होगा। फंड ने बिटकॉइन में हाल में आई तेजी को प्रमुख संकेतक के रुप में जिक्र किया।

जोखिम लेने के दौर में निवेशक ज्यादा जोखिम को तैयार रहते हैं। क्वांट फंड ने कहा कि हालिया गिरावट को और ज्यादा सुदृढ़ और बेहतर रिटर्न वाला पोर्टफोलियो बनाने में इस्तेमाल किया जाना चाहिए। फंड ने कहा कि अल्पावधि में बाजार में ज्यादा उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। हाल के नियामकीय बदलावों और विदेशी निवेशकों के भारत से रकम निकालकर चीन ले जाने का असर बाजार के मनोबल पर होगा।

फंड के मुताबिक मध्य से लंबी अवधि का नजरिया हालांकि रचनात्मक बना हुआ है। भारत की वृद्धि की कहानी उन आंकड़ों से पुष्ट होती है जो अनिवार्य तौर पर संकेत देते हैं कि भारत में निकट भविष्य में निवेश का अग्रणी ठिकाना और विनिर्माण वाली अर्थव्यवस्था के तौर पर उभरने की क्षमता है। हमने लगातार अपना यह भरोसा दोहराया है कि भारत के लिए 2047 तक के साल काफी अहम होंगे।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की रिकॉर्ड 1 लाख करोड़ रुपये की बिकवाली के बीच अक्टूबर में इक्विटी बाजार में तेज गिरावट आई है। निफ्टी ने माह की समाप्ति 6.2 फीसदी की गिरावट के साथ की जो साढ़े चार साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट है। सोमवार को इंडेक्स 1.3 फीसदी और टूट गया।

Advertisement
First Published - November 4, 2024 | 9:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement