वैश्विक बाजार से मिले संकेतों के बाद. आज यानी 17 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई। सेंसेक्स 130 अंकों की गिरावट के साथ शुरुआती कारोबार कर रहा है तो वहीं निफ्टी 44 अंक फिसलकर 17140 के स्तर पर है। महंगाई और मंदी की चिंता से ग्लोबल मार्केट दबाव में है। जिसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल रहा है। शुरुआती कारोबार में बैंकिंग शेयरों में खरीदारी नजर आ रही है। बेहतर तिमाही नतीजे के बाद Bajaj Auto टॉप गेनर है।
खबरों के लिहाज से आज भारतीय बाजार में इन स्टॉक्स पर रखें नजर- HDFC Bank, Electronics Mart, Bajaj Auto, Axis Bank, DMart
Electronics Mart: कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर आज एक्सचेंजों पर अपनी शुरुआत करेंगे
Bajaj Auto: कंपनी के नेट लाभ में 20 फीसदी की बढ़ोतरी, जबकि समेकित शुद्ध लाभ में 15 फीसदी की गिरावट
Tata Steel: कंपनी वित्तीय सहायता के लिए यूके सरकार के साथ सक्रिय रूप से जुड़ी हुई
Axis Bank: इरडा ने मैक्स लाइफ इंश्योरेंस पर एक्सिस बैंक और ग्रुप कंपनियों द्वारा शेयरों की बिक्री- खरीद नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना लगाया
Adani Enterprises: कंपनी कोलकाता स्थित SIBIA एनालिटिक्स एंड कंसल्टिंग सर्विसेज का अधिग्रहण करेगी