facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बाजार हलचल: एएमसी रीपो क्लियरिंग के आगाज के बाद सुस्ती

Advertisement

एसबीएफसी फाइनैंस और कॉनकॉर्ड बायोटेक का आईपीओ वैसे तो दो दिन बाद बंद होगा, लेकिन अगर ग्रे मार्केट प्रीमियम पर नजर डालें तो यह शानदार दिख रहा है।

Last Updated- August 06, 2023 | 10:06 PM IST
Adani bribery case: Adani Group on SEBI's radar, may investigate violation of disclosure rules SEBI की रडार पर अदाणी ग्रुप, डिस्क्लोजर नियमों के उल्लंघन की कर सकती है जांच

SBFC IPO: बाजार नियामक सेबी स​मर्थित और परिसंपत्तियों प्रबंधन कंपनियों की फंडिंग के जरिए स्थापित सीमित मकसद वाले क्लियरिंग कॉरपोरेशन (एलपीसीसी) एएमसी रीपो क्लियरिंग (एआरसीएल) की शुरुआत के समय काफी वादे किए गए थे। हालांकि तब से इस प्लेटफॉर्म पर कोई ट्रेड नहीं हुआ है।

जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 28 जुलाई को इस प्लेटफॉर्म का उदघाटन किया था तब 12 ट्रेड के जरिये यहां 480 करोड़ रुपये का कारोबार दर्ज हुआ था। सूत्रों के मुताबिक, उद्योग के प्रतिभागियों के बीच सीमित मकसद वाले क्लियरिंग कॉरपोरेशन का विचार पूरी तरह से अपनी जगह नहीं बना पाया है और एआरसीएल कंपनियों, प्राइमरी डीलरों और अन्य भागीदारों के साथ बातचीत कर रही है।

सबूत के अभाव पर सेबी की आलोचना

पिछले हफ्ते बाजार नियामक सेबी को उस मामले पर प्रतिभूति अपील पंचाट (सैट) की आलोचना का सामना करना पड़ा, जिसमें सेबी ने एक दशक से ज्यादा पहले के मामले में सख्त सजा दी थी। सेबी के पूर्णकालिक सदस्य की तरफ से अक्टूबर 2021 में पारित आदेश को निरस्त करते हुए पंचाट ने कहा, कारण बताओ नोटिस का आधार गलत है और यह उचित सबूत पर आधारित नहीं है।

Also read: FPIs ने अगस्त के पहले सप्ताह में 2,000 करोड़ रुपये के शेयर बेचे

हमने पाया कि किसी नोटिस पाने वाले के खिलाफ आगे कार्यवाही कुछ ठोस सबूतों के आधार पर होना चाहिए, जिसका अभाव नजर आ रहा है। यह सिर्फ अपर्याप्त सबूत का मामला नहीं है बल्कि यहां सबूत का ही अभाव है।

एसबीएफसी, कॉनकॉर्ड का जीएमपी बेहतर

एसबीएफसी फाइनैंस और कॉनकॉर्ड बायोटेक का आईपीओ वैसे तो दो दिन बाद बंद होगा, लेकिन अगर ग्रे मार्केट प्रीमियम पर नजर डालें तो यह शानदार दिख रहा है। 1,025 करोड़ रुपये के एसबीएफसी के आईपीओ को 6.3 गुना बोली मिली है और इसका जीएमपी 65 फीसदी से बढ़कर 70 फीसदी पर पहुंच गया है जबकि बाजार में उतारचढ़ाव हो रहा है। इस बीच, राकेश झुनझुनवाला फैमिली समर्थित कॉनकॉर्ड बायोटेक का शेयर का जीएमपी 25 फीसदी है।

Also Read: IPO in August: अगस्त में आएंगे 10 कंपनियों के आईपीओ, 8000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी

Advertisement
First Published - August 6, 2023 | 10:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement