facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट
Live

Market Today LIVE: गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 200 अंक गिरा, निफ्टी 18600 के नीचे

Advertisement
Last Updated- May 31, 2023 | 9:52 AM IST
Share Market- शेयर मार्केट

Stock Market LIVE:  ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच आज यानी बुधवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। 09:17 बजे के आसपास सेंसेक्स 188.77 अंक यानी 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 62,780.36 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 39.65 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 18,594.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा था ।

SGX Nifty भी आज सुबह लाल निशान में खुला है। यह 30 अंकों कि गिरावट के साथ 18,680 पर कारोबार कर रहा है।

वहीं, कल अमेरिकी बाजार भी सपाट बंद हुए थे। इसके अलावा, आज डेट सीलिंग बिल पेश होने है और उससे पहले US FUTURES में भी कमजोरी देखने को मिल रही है।

घरेलू बाजार की बात करें तो आज HDFC Life के शेयर राडार पर होंगे, रिपोर्ट्स में कहा गया है कि Abrdn आज ब्लॉक डील के जरिए अपनी पूरी 1.66 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर कंपनी से बाहर हो सकता है।

बिजनेस जगत की ताजा खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए बिजनेस स्टैंडर्ड के लाइव ब्लॉग के साथ-

Advertisement
First Published - May 31, 2023 | 9:12 AM IST
09:50

टाटा मोटर्स बना टॉप गेनर

BSE सेंसेक्स में शामिल 30 में से 11 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। Tata Motors करीब 1 फीसदी की मजबूती के साथ टॉप गेनर्स हैं। 
09:47

2 फीसदी गिरे SBI के शेयर

आज बाजार की बिकवाली में सबसे आगे बैंकिंग सेक्टर के शेयर है। सरकारी बैंक, SBI का शेयर 2 फीसदी से ज्यादा टूट गया है।
09:22

शेयर बाजार खुला

बुधवार को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। आज सुबह 09:17 बजे के आसपास सेंसेक्स 188.77 अंक यानी 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 62,780.36 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 39.65 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 18,594.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा था ।
09:16

Go First ने अब 4 जून तक उड़ानें कीं रद्द

संकट में फंसी एयरलाइन गो फर्स्ट (Go First) ने अब अपनी उड़ानें चार जून तक रद्द कर दी हैं। एयरलाइन के भविष्य को लेकर अनिश्चितता के बीच यह कदम उठाया गया है। गो फर्स्ट ने सबसे पहले तीन मई को अपनी उड़ानें बंद कर दी थीं।
08:45

शेयर बाजार में नरमी के संकेत

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले रुझानों के बीच SGX निफ्टी लाल निशान पर खुला। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को धीमी शुरुआत का संकेत के साथ यह 42 अंकों की गिरावट के साथ 18,687 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

आज इन शेयरों पर रखें नजर

Adani Ports, NMDC, HDFC Life, Apollo Hospitals, PTC Inds, Mahindra & Mahindra, Sun Pharmaceutical, Adani Ports & SEZ, Inox Wind, Patanjali Foods, Rajesh Exports, Torrent Pharma, V-Guard Industries

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement