facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

बाजार हलचल: एनएसई के निफ्टी-50 में बना लॉन्ग बियरिश कैंडल

9 अक्टूबर से बाजार की स्थिति के साथ स्टॉप-लॉस मार्केट ऑर्डर की इजाजत इसके किसी भी सेगमेंट में नहीं मिलेगी।

Last Updated- September 24, 2023 | 10:05 PM IST
Stock Market Holiday

रिकॉर्ड उच्चस्तर 20,192 पर बंद होने के बाद बेंचमार्क नैशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी-50 में लगातार चार कारोबारी सत्रों में 518 अंक यानी 2.6 फीसदी की गिरावट आई है। यह सूचकांक हाल में 19,674 पर बंद हुआ, जिसे तकनीकी विश्लेषक अहम स्तर मानते हैं।

कोटक सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (तकनीकी शोध) अमो​ल आठवले ने कहा, साप्ताहिक चार्ट पर निफ्टी ने लॉन्ग बियरिश कैंडल बनाया है, जो निकट भविष्य में कमजोर सेंटिमेंट का संकेत देता है। हालांकि अस्थायी तौर पर जरूरत से ज्यादा बिकवाली वाली स्थिति के चलते हम निकट भविष्य में तेजी से सुधार की उम्मीद कर सकते हैं।

अल्पावधि वाले ट्रेडरों के लिए 50 दिन का सिंपल मूविंग ऐवरेज 19,600 और 19,500 अहम समर्थन स्तर होगा, वहीं 19,800 और 19,900 प्रतिरोध का अहम स्तर हो सकता है।

जेएसडब्ल्यू इन्फ्रा का जीएमपी करीब 10 फीसदी

बंदरगाह से संबंधित बुनियादी ढांचे में विशेषज्ञता रखने वाली कंपनी जेएसडब्ल्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर का शेयर ग्रे मार्केट में 10 से 15 फीसदी प्रीमियम पर कारोबार कर रहा है। कंपनी का 2,800 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (जो 2023 का दूसरा सबसे बड़ा आईपीओ है) सोमवार को खुलकर बुधवार को बंद होगा।

एंकर निवेशकों को 119 रुपये के भाव पर 1,260 करोड़ रुपये के शेयर आवंटित किए जा चुके हैं, जो जेएसडब्ल्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर का मूल्यांकन 24,990 करोड़ रुपये बताता है। कार्गो को संभालने की क्षमता के मामले में यह दूसरी सबसे बड़ी बंदरगाह परिचालक है।

हालांकि विश्लेषकों ने पाया है कि यह कंपनी अन्य सूचीबद्ध समकक्षों अदाणी पोर्ट्स ऐंड स्पेशल इकनॉमिक जोन के मुकाबले काफी छोटी कंपनी बनी हुई है, जिसकी स्थापित क्षमता व कार्गो हैंडलिंग वॉल्यूम करीब चार गुना ज्यादा है।

घटनाक्रम के बाद जरूरत से ज्यादा सतर्क है बीएसई

इस महीने की शुरुआत में हुए फ्रीक ट्रेड के जवाब में बीएसई ने एहतियाती कदम उठाया है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। 9 अक्टूबर से बाजार की स्थिति के साथ स्टॉप-लॉस मार्केट ऑर्डर की इजाजत इसके किसी भी सेगमेंट में नहीं मिलेगी।

अत्यधिक नुकसान को सीमित करने के लिए ट्रेडरों की तरफ से उपयोग किए जाने वाले स्टॉप-लॉस मार्केट ऑर्डर तब सक्रिय होते हैं जब पहले से तय मानक पूरे होते हैं। 8 सितंबर को बीएसई के इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट में असामान्य कारोबार देखा गया, जहां 67,000 के स्ट्राइक प्राइस पर सेंसेक्स के कॉल ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट की कीमत करीब 50 गुना उछल गई, यानी 4 रुपये से 200 रुपये पर पहुंच गई।

बाजार के भागीदारों ने पाया कि स्टॉप-लॉस मार्केट ऑर्डर से गलत सूचना पर आधारित कारोबार हो सकता है, खास तौर से कम नकदी वाले कॉन्ट्रैक्ट में। स्टॉप-लॉस मार्केट ऑर्डर को रोकने से हालांकि गलत सूचना पर आधारित कारोबार की संभावना खत्म नहीं होगी, लेकिन उसने अतिरिक्त सुरक्षात्मक कदम उठाए हैं। सूत्रों का कहना है कि बीएसई ऐसी गलतियों को रोकने के लिए और कदमों पर विचार कर रही है।

First Published - September 24, 2023 | 10:05 PM IST

संबंधित पोस्ट