facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

बाजारों में गिरावट जारी रहने की संभावना : नोमूरा

Last Updated- December 11, 2022 | 6:22 PM IST

नोमूरा इक्विटी स्ट्रैटिजिस्ट ने गुरुवार को कहा कि शेयर बाजारों में अब तक हुई गिरावट अपर्याप्त है और जिस तरह से आर्थिकआंकड़े आकार ले रहे हैं, इसमें खासी गिरावट का जोखिम है। नोमूरा के इंडिया इक्विटी रिसर्च के प्रमुख सायन मुखर्जी ने कहा, बाजारों में गिरावट का जोखिम है। हमारा अनुमान कहता है कि बढ़त व आय पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा।  बाजार को मौजूदा स्तर से अभी पांच फीसदी नीचे होना चाहिए था। और अगर हम आय व बढ़त को लेकर चिंता को समाहित करते हैं तो हम और गिरावट की संभावना जता रहे हैं।
नोमूरा इन्वेस्टमेंट फोरम एशिया 2022 में बोलते हुए मुखर्जी ने कहा कि बाजारों में  5 से 15 फीसदी की और गिरावट आ  सकती  है, जो बढ़त को लेकर परिदृश्य पर निर्भर करेगा। ब्रोकरेज ने कहा कि भारतीय कंपनियों की आय हालांकि संतोषजनक रही है, लेकिन आर्थिक बढ़त की रफ्तार और ब्याज दरों को लेकर चिंता है। साथ ही साल की शुरुआत से वैश्विक घटनाक्रम ने इन चिंताओं में और इजाफा किया है। नोमूरा ने  कहा कि देसी बाजारों में अक्टूबर 2021 के उच्चस्तर  से 10 फीसदी की गिरावट आई है लेकिन भारत अभी भी कोविड-19 की शुरुआत के बाद से उम्दा प्रदर्शन करने वाला रहा है।    

 

First Published - June 10, 2022 | 12:30 AM IST

संबंधित पोस्ट