facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

मारुति सुजूकी का शेयर 6 प्रतिशत चढ़ा

Last Updated- December 11, 2022 | 6:03 PM IST

भारत की सबसे बड़ी यात्री वाहन निर्माता मारुति सुजूकी इंडिया (एमएसआईएल) का शेयर गुरुवार को बीएसई पर 6.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,274.60 रुपये पर बंद होने से पहले दिन के कारोबार में 8,319.80 रुपये के तीन महीने ऊंचे स्तरों पर पहुंच गया। यह इस साल 28 फरवरी के बाद से इसका सर्वाधिक ऊंचा स्तर है।
इस शेयर में तेजी मजबूत जिंस कीमतों की वजह से मार्जिन सुधरने की उम्मीद से आई है। एक अलग घटनाक्रम में कंपनी ने 20 जून को देश में कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा के नए वर्सन की बुकिंग शुरू की। सुधरते वृहद परिदृश्य से अन्य वाहन कंपनियों के शेयरों में भी अच्छी तेजी देखने को मिली, जिनमें आयशर मोटर्स (5.95 प्रतिशत तक), हीरो मोटोकॉर्प (5.8 प्रतिशत), और अशोक लीलैंड, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा और बजाज ऑटो शामिल हैं और इन सभी में 4-5 प्रतिशत के बीच तेजी दर्ज की गई। इसके परिणामस्वरूप, बीएसई ऑटो सूचकांक में 4.42 प्रतिशत की तेजी आई और यह गुरुवार को चढ़ने वाला प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्स रहा।  ऑटो इंडेक्स के सभी शेयर हरे निशान में बंद हुए।
मारुति का शेयर 8 मार्च के 6,540 रुपये के अपने 52 सप्ताह के निचले स्तर से 26 प्रतिशत सुधरा है।
एमएसआईएल के मुनाफे पर पिछले तीन साल में कमजोर उत्पाद चक्र प्रमुख जिंसों और कीमती धातुओं में अचानक तेजी की वजह से विपरीत प्रभाव पड़ा है। इस वजह से वित्त वर्ष 2019-वित्त वर्ष 2022 के दौरान कंपनी का सकल मार्जिन और एबिटा मार्जिन कमजोर हुआ। मोतीलाल ओसवाल फाइनैंशियल सर्विसेज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि हालांकि वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही के दौरान मजबूत जिंस कीमतों और मूल्य निर्धारण क्षमता के लाभ का असर एबिटा में सुधार के तौर पर दिखा और यह एबिटा तिमाही आधार पर 270 आधार अंक तक बढ़ गया।

First Published - June 24, 2022 | 12:19 AM IST

संबंधित पोस्ट