facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

एमएफ का वितरण करने वाली इकाइयों का कमीशन 2.3 गुना उछला

Last Updated- December 11, 2022 | 3:55 PM IST

म्युचुअल फंड योजनाओं का वितरण करने वाली इकाइयों का कमीशन वित्त वर्ष 2022 में करीब 2.3 गुने की उछाल के साथ 10,420 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो वित्त वर्ष 2021 में 4,625 करोड़ रुपये रहा था। उद्योग निकाय एम्फी की तरफ से जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली। इस अवधि में उद्योग की औसत प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां मार्च 2021 की तिमाही के 32.1 लाख करोड़ रुपये से 19.5 फीसदी बढ़कर मार्च 2022 की तिमाही में 38.4 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
कमीशन में उछाल इक्विटी बाजारों में तीव्र बढ़ोतरी और इक्विटी एमएफ योजनाओं में लगातार हुए निवेशक की पृष्ठभूमि में हुई। इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म फिस्डम के सह-संस्थापक एस वी सुब्रमण्या ने कहा, कमीशन में उछाल की तीन मुख्य वजह है – लगातार निवेश, परिसंपत्ति की कीमत में बढ़ोतरी और कमीशन के ढांचे में किसी तरह का बदलाव न होना।
पिछले कुछ वर्षों में नियामकीय बदलाव मसलन खर्च अनुपात को उपयुक्त बनाए जाने, बी 15  से बी 30 में बदलाव से कमीशन पर प्रतिकूल असर पड़ा था। वित्त वर्ष 2022 में बेंचमार्क सूचकांकों में करीब 18 फीसदी की उछाल आई। वित्त वर्ष 22 में कमीशन हासिल करने के लिहाज से एनजे इंडियाइन्वेस्ट पहले पायदान पर बनी रही और  उसने करीब 1,300 करोड़ रुपये सकल कमीशन के तौर पर हासिल किए। एसबीआई 735 करोड़ रु. कमीशन के साथ दूसरे और एचडीएफसी बैंक 581 करोड़ रु. के कमीशन के साथ तीसरे स्थान पर रहा। बैंक समर्थित वितरकों ने कुल कमीशन का 30 फीसदी व 10 अग्रणी वितरकों ने भी कुल का करीब 30 फीसदी प्राप्त किया।

First Published - September 5, 2022 | 10:10 PM IST

संबंधित पोस्ट