facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

एफऐंडओ कारोबार को ज्यादा सुरक्षा!

Last Updated- December 11, 2022 | 3:37 PM IST

 भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) जोखिमपूर्ण डेरिवेटिव्स बाजार से छोटे निवेशकों को ज्यादा सुरक्षा मुहैया कराने पर विचार कर रहा है। चूंकि वायदा एवं विकल्प (एफऐंडओ) सेगमेंट का कारोबार की मात्रा में बड़ा योगदान है, इसलिए इसे लेकर चिंता बढ़ी है कि भोले-भाले निवेशक जोखिम को ठीक से समझे बगैर इस सेगमेंट में कारोबार करने में जल्दबाजी दिखा सकते हैं।
उद्योग संगठन फिक्की द्वारा आयोजित 19वीं सालाना कैपिटल मार्केट्स कॉन्फ्रेंस (कैपम) में सेबी अध्यक्ष माधवी पुरी बुच ने कहा कि नियामक एफऐंडओ सेगमेंट में खुदरा प्रवेश सीमित करना उचित नहीं मानता, लेकिन इस सेगमेंट में कारोबार से संबंधित खुलासों को मजबूत और पारदर्शी बनाना चाहता है। उन्होंने कहा, ‘मैं नहीं मानती कि हमें किसी को प्रतिबंधित करना चाहिए। सेबी उन सूचनाओं के स्वरूप का आकलन कर रहा है जिनकी एफऐंडओ बाजार में भागीदारी के लिए खुलासा किए जाने की जरूरत होगी। जैसा कि आईपीओ में कुछ खास जोखिम जुड़े होते हैं, उसी तरह से एफऐंडओ बाजार में जोखिम होते हैं। सेबी इस संबंध में आंकड़ा-आधारित दृष्टिकोण अपनाएगा।’
सेबी अध्यक्ष के ये बयान इसे लेकर बढ़ रही बहस के बीच आए हैं कि क्या छोटे निवेशकों को डेरिवेटिव सेगमेंट से दूर रखा जाना चाहिए। एक्सचेंज के अधिकारियों का कहना है कि वे एक ऐसी व्यवस्था पर काम कर रहे हैं जिसमें वे तरलता पर आधारित आंकड़ा पेश करेंगे और एफऐंडओ अनुबंध पर अधिक गहराई से विचार करेंगे। 
स्टार्टअप के कमजोर सूचीबद्धता प्रदर्शन के सवाल पर पुरी बुच ने कहा कि सेबी ने आईपीओ मूल्य निर्धारण को प्रभावित करने की कोई योजना नहीं बनाई है, लेकिन उम्मीद है कि कंपनियां इसे लेकर अधिक खुलासे करेंगी।
उन्होंने कहा, ‘जिस कीमत पर आप आईपीओ का चयन करते हैं, वह आपका व्यवसाय है। संसद ने यह अनिवार्य किया है कि हमारे पास निर्गमों के मूल्य निर्धारण पर नजरिया न हो। आप निर्गम की कीमत को लेकर स्वतंत्र हैं।’
सेबी ने कंपनियों को विज्ञापनों में वह कीमत बताना अनिवार्य बनाया है जिस पर वे अपने आईपीओ खुलने से पहले निवेशक को अपने शेयर जारी जारी करती हों।
पिछले एक साल के दौरान सूचीबद्ध हुईं नए जमाने की कंपनियों के शेयर 70 प्रतिशत तक गिरे हैं जिससे इसे लेकर चर्चा को बढ़ावा मिला है कि क्या सेबी को इस दिशा में कोई कदम उठाना चाहिए।
उद्योग के कारोबारियों का कहना है कि निवेशकों को जोखिम से बचाने और पूंजी निर्माण को प्रोत्साहित करने की दिशा में सेबी को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। पुरी बुच ने अर्थव्यवस्था के विकास और रोजगार सृजन में भारतीय उद्योग जगत के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘हमारा मानना है कि हम पूंजी निर्माण को सुगम बनाने में सफल रहेंगे, चाहे यह इक्विटी हो या डेट।’ सेबी प्रमुख ने फ्रंट रनिंग, भेदिया कारोबार, सूचनाओं के गलत इस्तेमाल और शेयर कीमतों में हेरफेर जैसी समस्याओं को शेयर बाजार का ‘पोलियो और स्मॉलपॉक्स’ वर्सन करार दिया।
 

First Published - September 13, 2022 | 10:43 PM IST

संबंधित पोस्ट