facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

निफ्टी से बेहतर रहीं ज्यादातर पीएमएस योजनाएं

Last Updated- December 11, 2022 | 6:26 PM IST

अप्रैल में 273 पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज (पीएमएस) योजनाओं में से 211 ने निफ्टी-50 से बेहतर प्रदर्शन किया। इन योजनाओं का रिटर्न औसतन -0.15 फीसदी रहा, जो बेंचमार्क के -2.1 रिटर्न के मुकाबले बेहतर है।
जिन योजनाओं ने सबसे ज्यादा रिटर्न दिया उनमें अवस्था फंड मैनेजमेंट (10.6 फीसदी), इक्विट्री कैपिटल एडवाइजर्स (9 फीसदी) और हेम सिक्योरिटीज (8.9 फीसदी) शामिल हैं। यह जानकारी पीएमएसबाजार के आंकड़ों से मिली।
लार्जकैप योजनाओं (औसत रिटर्न -1.53 फीसदी), मल्टीकैप योजनाओं (-0.47 फीसदी) और स्मॉलकैप योजनाओं (2.75 फीसदी) ने अपनी-अपनी श्रेणियों में उम्दा प्रदर्शन किया, वहीं मिडकैप योजनाओं (0.2 फीसदी) ने निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया।
एक साल के आधार पर ग्रीन पोर्टफोलियो का सुपर 30 (146.3 फीसदी), काउंटर साइक्लिकल इन्वेस्टमेंट्स का लॉन्ग-टर्म वैल्यू (107.7 फीसदी) और राइट होराइजन की मिनरवा इंडिया अंडरसव्र्ड (96.3 फीसदी) उम्दा प्रदर्शन वाली योजनाएं रहीं।
इन योजनाओं के रिटर्न की गणना टाइम वेटेड रेट ऑफ रिटर्न के आधार पर की गई। पीएमएस योजनाओं के तहत डिस्क्रेश्नरी पोर्टफोलियो में 20.3 लाख करोड़ रुपये, नॉन-डिस्क्रेश्नरी पोर्टफोलियो में 1.7 लाख करोड़ रुपये और सलाहकारी सेवाओं के तहत 2.1 लाख करोड़ रुपये की परिसंपत्ति का प्रबंधन हुआ। यह जानकारी बाजार नियामक सेबी के आंकड़ों  से मिली।    

First Published - June 8, 2022 | 1:03 AM IST

संबंधित पोस्ट