facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

दिवाली पर शेयर बाजारों में एक घंटे के लिए होगा मुहूर्त ट्रेडिंग

Last Updated- December 11, 2022 | 1:25 PM IST

हिंदू संवत वर्ष 2079 की शुरुआत के पहले दिन दिवाली पर सोमवार को प्रमुख शेयर बाजार BSE और NSE में एक घंटे का विशेष कारोबारी सत्र ‘मुहूर्त ट्रेडिंग’ होगा। यह सांकेतिक कारोबारी सत्र शाम को सवा छह बजे से सवा सात बजे के बीच होगा। ऐसी मान्यता है कि ‘मुहूर्त’ के दौरान लेन-देन करना शुभ होता है और यह वित्तीय समृद्धि लाता है। 
मान्यता है कि मुहूर्त ट्रेडिंग में खरीदारी से निवेशक को सालभर होगा लाभ  

मुहुर्त कारोबार के दौरान शेयर के अलावा जिंस वायदा, मुद्रा वायदा, शेयर वायदा एवं विकल्प जैसे क्षेत्रों में भी कारोबार होगा। अपस्टॉक्स में निदेशक पुनीत माहेश्वरी ने कहा, ‘किसी भी नई चीज की शुरुआत करने के लिए दिवाली को सबसे अच्छा वक्त माना जाता है। बाजार में धारणा सकारात्मक है और विभिन्न क्षेत्रों में खरीदारी हो रही है। माना जाता है कि इस सत्र के दौरान खरीदारी करने पर निवेशक को सालभर लाभ मिलता है।’ उन्होंने कहा कि यह सत्र केवल एक घंटे का है इसलिए नए कारोबारियों को इस दौरान सतर्कता बरतनी चाहिए क्योंकि बाजार में उतार-चढ़ाव आता रहता है। 

भारतीय शेयर बाजारों ने अच्छा प्रदर्शन किया

सेंकटम वेल्थ में उत्पादों एवं समाधानों के सह-प्रमुख मनीष जेलोका ने कहा कि संवत 2078 के दौरान भारतीय शेयर बाजारों ने वैश्विक बाजारों की तुलना में कहीं अच्छा प्रदर्शन किया था जो संवत 2079 में भी जारी रहने की उम्मीद है। कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी के समूह अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नीलेश शाह ने कहा कि संवत 2079 के दिवाली जैसा रहने की संभावना है। बैंक, पूंजीगत वस्तुओं, विनिर्माण क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों के शेयरों का प्रदर्शन अच्छा रहने की उम्मीद है। साथ ही प्रौद्योगिकी और औषधि क्षेत्र में भी दिलचस्प अवसर मिल सकता है है। शेयर बाजार 26 अक्टूबर को बलिप्रतिपदा के अवसर पर बंद रहेंगे।

First Published - October 21, 2022 | 5:17 PM IST

संबंधित पोस्ट