facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

छोटे शहरों में म्युचुअल फंडों का एयूएम 10 लाख करोड़ रुपये के पार

Advertisement

बी-30 की प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां फरवरी 2024 में पहली बार 10 लाख करोड़ रुपये के पार निकल गया और अब यह 11 लाख करोड़ रुपये के करीब है।

Last Updated- May 19, 2024 | 9:59 PM IST
Equirus Wealth's AUM crosses Rs 10,000 crore इक्विरस वेल्थ का AUM 10,000 करोड़ रुपये के पार

अग्रणी 30 शहरों के बाद वाले छोटे शहरों (बी-30) से जुड़ी म्युचुअल फंडों की प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियों (AUM) में पिछले साल 43 फीसदी का इजाफा हुआ और इस तरह से उसने अग्रणी 30 शहरों (टी-30) को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया।

बी-30 की प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां फरवरी 2024 में पहली बार 10 लाख करोड़ रुपये के पार निकल गया और अब यह 11 लाख करोड़ रुपये के करीब है। टी-30 का एयूएम पिछले साल 37 फीसदी की बढ़त के साथ 46.67 लाख करोड़ रुपये रहा। एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स (AMFI) इन इंडिया के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

म्युचुअल फंड के अधिकारियों ने कहा कि बी-30 के एयूएम में उच्च बढ़त अनुमान के मुताबिक है क्योंकि यहां टी-30 के मुकाबले आधार कम और ज्यादा इक्विटी हिस्सेदारी है।

बी-30 से एमएफ निवेश मोटे तौर पर खुदरा निवेशकों से हासिल हुआ है, वहीं टी-30 के एयूएम में संस्थागत हिस्सेदारी काफी ज्यादा है। खुदरा निवेश ज्यादातर इक्विटी फंडों में जाता है, वहीं संस्थान अपनी रकम डेट फंडों में लगाते हैं।

30 अप्रैल तक टी-30 में संस्थागत एयूएम 20.4 लाख करोड़ रुपये था जबकि बी-30 में 1.7 लाख करोड़ रुपये। टी-30 लके एयूएम में यह हिस्सेदारी 44 फीसदी बैठती है जबकि बी-30 के एयूएम में 16 फीसदी। इक्विटी बाजार के अहम सूचकांक अप्रैल 2024 में समाप्त वर्ष में 25 फीसदी चढ़े हैं।

वितरकों के मुताबिक, एयूएम में बढ़ोतरी मजबूत निवेश और मार्क टु मार्केट लाभ के दम पर हुई है। ऐक्टिव इक्विटी ने वित्त वर्ष 2024 में शुद्ध रूप से 1.8 लाख करोड़ रुपये हासिल किए क्योंकि इक्विटी बाजार की तेजी ने नए निवेशकों को जोड़ा और देश भर से निवेश आया।

बी-30 से मजबूत निवेश हासिल हुआ जबकि नियामक ने बी-30 के वितरकों को अतिरिक्त प्रोत्साहन के भुगतान को वित्त वर्ष 2024 की शुरुआत से निलंबित कर दिया।

Advertisement
First Published - May 19, 2024 | 9:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement