म्युचुअल फंड

Axis MF ने उतारा निफ्टी कैपिटल मार्केट्स इंडेक्स फंड, ₹100 से निवेश शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?

यह फंड कैपिटल मार्केट्स इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कंपनियों में निवेश करेगा। इसमें स्टॉक एक्सचेंज, AMCs, ब्रोकरेज फर्म और डिपॉजिटरी जैसी संस्थाएं शामिल हैं

Published by
अंशु   
Last Updated- May 04, 2026 | 6:50 PM IST

NFO Alert: एक्सिस म्युचुअल फंड ने सोमवार को एक्सिस निफ्टी कैपिटल मार्केट्स इंडेक्स फंड (Axis Nifty Capital Markets Index Fund) लॉन्च किया। यह एक ओपन-एंडेड इंडेक्स फंड है। यह फंड निफ्टी कैपिटल मार्केट्स टोटल रिटर्न इंडेक्स को ट्रैक करेगा और निवेशकों को भारत के कैपिटल मार्केट्स इकोसिस्टम में काम करने वाली कंपनियों में निवेश का अवसर देगा। इस स्कीम के न्यू फंड ऑफर (NFO) में सब्सक्रिप्शन 4 मई से शुरू हो गया है और यह 15 मई को बंद होगा। फंड का मकसद अपने बेंचमार्क इंडेक्स के प्रदर्शन को दोहराना है।

Axis Nifty Capital Markets Index Fund की डिटेल

फंड का नाम – एक्सिस निफ्टी कैपिटल मार्केट्स इंडेक्स फंड

फंड टाइप – ओपन-एंडेड इंडेक्स फंड

NFO ओपन डेट – 4 मई, 2026

NFO क्लोजिंग डेट – 15 मई, 2026

मिनिमम निवेश – ₹100 और उसके बाद ₹1 के मल्टीपल में

मिनिमम SIP निवेश – ₹100 और उसके बाद ₹1 के मल्टीपल में

प्लान – रेगुलर और डायरेक्ट (Growth ऑप्शन के साथ)

एग्जिट लोड – यदि आवंटन (allotment) की तारीख से 15 दिनों के भीतर रिडीम या स्विच-आउट किया जाता है, तो 0.25% शुल्क लगेगा।

बेंचमार्क – Nifty Capital Markets TRI

रिस्क लेवल – बहुत ज्यादा जोखिम (very high risk)

फंड मैनेजर – नंदिक मल्लिक और रोहित गौतम

Also Read: HDFC Defence Fund में SIP और STP पर ₹25,000 की लिमिट, निवेशकों के लिए क्या मायने?

क्या होगी इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी?

स्कीम इनफार्मेशन डॉक्यूमेंट (SID) के अनुसार, निवेश का मकसद हासिल करने के लिए यह स्कीम पैसिव इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी पर चलेगी। यह स्कीम अपने बेंचमार्क इंडेक्स में शामिल शेयरों में निवेश करेगी और निफ्टी कैपिटल मार्केट्स टोटल रिटर्न इंडेक्स को ट्रैक करेगी। यह स्कीम रेगुलेशंस के अनुपालन में लिक्विडिटी और खर्चों की जरूरतों को पूरा करने के लिए डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में भी निवेश कर सकती है।
इसका उद्देश्य है कि यह स्कीम इंडेक्स में शामिल शेयरों में लगभग उसी अनुपात में निवेश करे जैसा कि इंडेक्स में है, और जहां तक संभव हो एक पैसिव इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी पर चलेगी। हालांकि, लिक्विडिटी और खर्चों की जरूरतों को पूरा करने के लिए इसमें कुछ अपवाद हो सकते हैं।

फंड कहां करेगा निवेश?

यह फंड भारत के कैपिटल मार्केट्स इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कंपनियों में निवेश करेगा। इसमें स्टॉक एक्सचेंज, एसेट मैनेजमेंट कंपनियां, ब्रोकरेज फर्म और डिपॉजिटरी जैसी संस्थाएं शामिल हैं। यह इंडेक्स फ्री-फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन आधारित मेथडोलॉजी पर काम करता है, जिसमें स्टॉक्स पर लिमिट (कैप) भी लगाई जाती है। इसका रीबैलेंस हर छह महीने में किया जाता है।

Also Read: बाजार चढ़ा लेकिन MF रहे सतर्क, अप्रैल में निवेश घटा! क्या फंड मैनेजर किसी बड़े मौके का इंतजार कर रहे हैं?

एक्सिस म्युचुअल फंड ने कहा कि यह लॉन्च ऐसे समय में हुआ है जब भारत के कैपिटल मार्केट्स में मजबूत संरचनात्मक वृद्धि देखी जा रही है। यह वृद्धि बढ़ती रिटेल भागीदारी, बचत के बढ़ते वित्तीयकरण और निवेश प्लेटफॉर्म तक डिजिटल पहुंच के विस्तार से प्रेरित है। फंड हाउस ने यह भी बताया कि म्युचुअल फंड इंडस्ट्री में एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) तेजी से बढ़ा है, लेकिन जीडीपी के मुकाबले कुल निवेश की पहुंच अभी भी वैश्विक बाजारों की तुलना में कम है।

First Published : May 4, 2026 | 6:50 PM IST