म्युचुअल फंड

ICICI Pru MF ने लॉन्च किया नया फंड, ₹1,000 से स्मॉलकैप कंपनियों में निवेश का मौका

इस स्कीम का न्यू फंड ऑफर (NFO) सब्सक्रिप्शन के लिए 9 जून से खुल गया है और यह 16 जून को बंद होगा

Published by
अंशु   
Last Updated- June 09, 2026 | 7:23 PM IST

NFO Alert: आईसीआईसीआई म्युचुअल फंड ने मंगलवार को आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल निफ्टी स्मॉलकैप 250 ईटीएफ (ICICI Prudential Nifty Smallcap 250 ETF) लॉन्च किया। यह एक ओपन-एंडेड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड है और इसका मकसद अपने बेंचमार्क इंडेक्स (Nifty Smallcap 250 Index) के प्रदर्शन को दोहराना है। निफ्टी स्मॉलकैप 250 इंडेक्स में निफ्टी 500 यूनिवर्स की उन कंपनियों को शामिल किया जाता है, जिनकी मार्केट कैपिटलाइजेशन के आधार पर रैंकिंग 251 से 500 के बीच होती है। सामूहिक रूप से ये कंपनियां निवेशकों को भारत के उभरते कॉरपोरेट इकोसिस्टम के एक बड़े और डायवर्स हिस्से में निवेश का अवसर प्रदान करती हैं। इस स्कीम का न्यू फंड ऑफर (NFO) सब्सक्रिप्शन के लिए 9 जून से खुल गया है और यह 16 जून को बंद होगा।

ICICI Prudential Nifty Smallcap 250 ETF की डिटेल

फंड का नाम – आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल निफ्टी स्मॉलकैप 250 ईटीएफ

फंड टाइप – ओपन-एंडेड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड

NFO ओपन डेट – 9 जून, 2026

NFO क्लोजिंग डेट – 16 जून, 2026

मिनिमम निवेश – ₹1000

एग्जिट लोड – कुछ नहीं

बेंचमार्क – NIFTY Smallcap 250 TRI

रिस्क लेवल – बहुत ज्यादा जोखिम (very high risk)

फंड मैनेजर – अश्विनी जेमिन भरूचा, निशित पटेल और वीनस आहूजा

Also Read: Gold ETF से एक साल में पहली बार निकासी, बढ़ी निवेशकों की चिंता; अब आगे क्या करना चाहिए? 

क्या होगी फंड की इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी?

स्कीम इनफार्मेशन डॉक्यूमेंट (SID) के अनुसार, निवेश का मकसद हासिल करने के लिए यह स्कीम पैसिव इन्वेस्टमेंट या इंडेक्सिंग स्ट्रैटेजी पर चलेगी। योजना की अधिकांश राशि उन शेयरों में निवेश की जाएगी जो संबंधित इंडेक्स का हिस्सा हैं, और उनका अनुपात भी इंडेक्स में उनकी हिस्सेदारी के अनुरूप रखा जाएगा। फंड का प्रयास रहेगा कि उसका प्रदर्शन (रिटर्न) बेंचमार्क इंडेक्स के प्रदर्शन को यथासंभव करीब से ट्रैक करे।

साथ ही, योजना की कुल एसेट्स का एक बहुत छोटा हिस्सा, आमतौर पर 0 से 5 फीसदी तक, नकदी या अत्यधिक तरल निवेशों में रखा जा सकता है, ताकि निवेशकों की निकासी (लिक्विडिटी) और फंड के संचालन संबंधी खर्चों की जरूरतों को पूरा किया जा सके।

किसे निवेश करना चाहिए?

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल निफ्टी स्मॉलकैप 250 ईटीएफ उन निवेशकों के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है जो निफ्टी स्मॉलकैप 250 इंडेक्स में शामिल कंपनियों में निवेश कर लॉन्ग टर्म में कैपिटल ग्रोख हासिल करना चाहते है। रिस्कोमीटर पर इस स्कीम को बहुत ज्यादा जोखिम की कैटेगरी में रखा गया है। अश्विनी जेमिन भरूचा, निशित पटेल और वीनस आहूजा इस स्कीम के फंड मैनेजर हैं।


(डिस्क्लेमर: यहां NFO की डीटेल दी गई है। ये निवेश की सलाह नहीं है। म्युचुअल फंड में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

First Published : June 9, 2026 | 5:43 PM IST