म्युचुअल फंड

सिर्फ ₹1000 से शुरू करें निवेश! बंधन MF ने लॉन्च किया नया फंड

Nifty Next 50 Index में उन 50 कंपनियों को शामिल किया गया है जो Nifty 50 के ठीक बाद आती हैं।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- February 13, 2025 | 4:36 PM IST

बंधन म्यूचुअल फंड ने Bandhan Nifty Next 50 Index Fund नाम से एक नया ओपन-एंडेड स्कीम लॉन्च की है, जो Nifty Next 50 Index को ट्रैक करेगी। इस फंड का नया फंड ऑफर (NFO) गुरुवार को खुला और 25 फरवरी को बंद होगा।

क्या है Nifty Next 50 Index?

Nifty Next 50 Index में उन 50 कंपनियों को शामिल किया गया है जो Nifty 50 के ठीक बाद आती हैं। ये भारत की टॉप 100 लिस्टेड कंपनियों में शामिल होती हैं। भले ही इन्हें लार्ज-कैप माना जाता है, लेकिन इन कंपनियों में मिडकैप और स्मॉलकैप जैसी ग्रोथ की संभावना होती है। यानी, लॉन्ग टर्म में अच्छी कमाई का मौका मिल सकता है।

बंधन म्यूचुअल फंड का क्या कहना है?

बंधन एएमसी के सीईओ विशाल कपूर के मुताबिक, “Nifty Next 50 Index में वे मजबूत कंपनियां शामिल होती हैं, जो अभी भी अपने हाई-ग्रोथ फेज में हैं। यह इंडेक्स कंज्यूमर डिस्क्रीशनरी, FMCG, आईटी जैसे सेक्टर्स को कवर करता है और इसमें इंडस्ट्री को बदलने की क्षमता रखने वाली कंपनियां शामिल होती हैं।”

उन्होंने बताया कि पिछले 9 सालों में इस इंडेक्स की 24 कंपनियां Nifty 50 में शामिल हो चुकी हैं, जिससे यह साबित होता है कि यह इंडेक्स भविष्य के मार्केट लीडर्स के लिए एक लॉन्च पैड की तरह काम करता है। इतिहास देखें तो इस इंडेक्स ने कई मार्केट साइकल में Nifty 50 से बेहतर प्रदर्शन किया है।

क्या यह निवेश का सही समय है?

विशाल कपूर का कहना है कि हाल ही में बाजार में गिरावट के कारण Nifty Next 50 Index 20% से ज्यादा गिर चुका है और यह अपने 5 साल के एवरेज से नीचे ट्रेड कर रहा है। पिछले ट्रेंड्स बताते हैं कि ऐसी गिरावट के बाद अक्सर मजबूत रिकवरी देखने को मिलती है।

Bandhan Nifty Next 50 Index Fund के बारे में:

स्कीम का उद्देश्य: यह फंड Nifty Next 50 Index की तरह ही निवेश करेगा और इसी के समान रिटर्न देने की कोशिश करेगा। हालांकि, रिटर्न की गारंटी नहीं होगी।

फंड टाइप: ओपन-एंडेड
कैटेगरी: इंडेक्स फंड
एग्जिट लोड: 15 दिनों के अंदर रिडीम करने पर 0.25% चार्ज, 15 दिन के बाद कोई चार्ज नहीं।
न्यूनतम निवेश: ₹1,000 और उसके बाद ₹1 के मल्टीपल में निवेश कर सकते हैं।
फंड मैनेजर: नेमिश शेठ

कौन कर सकता है निवेश?

जो निवेशक लार्ज-कैप में निवेश करना चाहते हैं और ज्यादा जोखिम लेकर ज्यादा रिटर्न कमाने की सोच रहे हैं, उनके लिए यह फंड सही विकल्प हो सकता है।

बंधन लाइफ इंश्योरेंस का नया Flexi Cap Fund भी लॉन्च

बंधन लाइफ इंश्योरेंस ने Flexi Cap Fund भी लॉन्च किया है, जो बंधन लाइफ iInvest II और iInvest Advantage ULIPs (यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान) के साथ पेश किया गया है।

यह नया फंड 24 फरवरी तक खुला रहेगा और इसकी NAV सिर्फ ₹10 से शुरू हो रही है। ULIP प्लान के तहत निवेशकों को 20 गुना तक वार्षिक प्रीमियम का लाइफ कवर भी मिलेगा। इसमें मिनिमम प्रीमियम ₹3,000 प्रति माह है और 5 साल बाद आंशिक निकासी (Partial Withdrawal) की सुविधा भी मिलेगी।

First Published : February 13, 2025 | 4:28 PM IST