म्युचुअल फंड

Fund Review: 15 साल में 5X रिटर्न! Kotak Gold Fund में ₹10,000 की मंथली SIP से बना ₹64 लाख का फंड

कोटक गोल्ड फंड एक फंड ऑफ फंड्स (FoF) स्कीम है, जो मुख्य रूप से कोटक गोल्ड ETF की यूनिट्स में निवेश करती है

Published by
अंशु   
Last Updated- April 27, 2026 | 6:55 PM IST

Fund Review: कोटक म्युचुअल फंड का गोल्ड फंड (Kotak Gold Fund) इस महीने अपनी 15वीं सालगिरह मना रहा है। इस फंड ने 25 मार्च 2011 को म्युचुअल फंड बाजार में कदम रखा था। फंड ने अपनी शुरुआत से ही रिटर्न का मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड बनाया है और लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए करीब डेढ़ दशक में अपने निवेशकों की दौलत में पांच गुना से ज्यादा का इजाफा कर चुका है। इस गोल्ड फंड ने अपनी शुरुआत से अब तक 12.26% का CAGR (कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट) रिटर्न दिया है। फंड का SIP रिटर्न भी बेहतरीन रहा है।

AUM पहुंचा ₹6,400 करोड़ के पार

इसके साथ ही इस फंड ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 31 मार्च 2026 तक इसका एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) 6,439 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कोटक गोल्ड फंड एक फंड ऑफ फंड्स (FoF) स्कीम है, जो मुख्य रूप से कोटक गोल्ड ETF की यूनिट्स में निवेश करती है। इसका निवेश तरीका काफी हद तक पैसिव (निष्क्रिय) है और इसका लक्ष्य ट्रैकिंग एरर को ध्यान में रखते हुए सोने की घरेलू कीमतों के प्रदर्शन को दोहराना है।

Also Read: Tata MF का नया SIF: Titanium Equity Long-Short Fund हर बाजार में कैसे देगा कमाई का मौका?

Kotak Gold Fund का कैसा रहा रिटर्न?

कोटक गोल्ड फंड के प्रदर्शन पर नजर डालें तो इसने अलग-अलग समय अवधियों में निवेशकों को मजबूत रिटर्न दिए हैं। लॉन्च से अब तक फंड का CAGR करीब 12.26% रहा है, जबकि 10 साल में 16.36% और 5 साल में 23.84% का रिटर्न दर्ज किया गया है। हाल के समय में सोने में आई रैली से इसका प्रदर्शन और बेहतर हो गया, जहां 1 साल में करीब 54.15% और 6 महीने में 23.39% का रिटर्न मिला है। तुलना में फिजिकल गोल्ड की घरेलू कीमतों में इन अवधियों के दौरान गिरावट दिखाई गई है। इससे संकेत मिलता है कि फंड ने अपने बेंचमार्क के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। हालांकि निवेशकों को यह ध्यान रखना चाहिए कि म्युचुअल फंड में पिछला प्रदर्शन भविष्य के रिटर्न की गारंटी नहीं होता।

Category Since Inception 10Y 5Y 3Y 1Y 6M
Kotak Gold Fund (G) 12.26% 16.36% 23.84% 33.66% 54.15% 23.39%
Tier 1 – Domestic Price of Physical Gold -15.99% -25.66% -48.17% -66.55% -96.26% -96.26%

(स्रोत: कोटक म्युचुअल फंड वेबसाइट)

Also Read: Multi-Asset FoF: निवेश करें या नहीं? एक्टिव vs पैसिव में कहां है ज्यादा फायदा, कितना है रिस्क

₹10,000 मंथली SIP से बना ₹64.80 लाख का फंड

अगर किसी निवेशक ने इस फंड की शुरुआत में 1 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश किया होता, तो आज उनका पैसा पांच गुना बढ़कर 5.66 लाख से ज्यादा हो गया होता। वहीं, अगर शुरुआत से कोई निवेशक हर महीने 10,000 रुपये की SIP करता, तो उसके निवेश की वैल्यू अब बढ़कर 64.80 लाख रुपये से ज्यादा हो गई होती।

फंड का SIP प्रदर्शन

लॉन्च के बाद से SIP रिटर्न- 15.58% सालाना

मंथली SIP अमाउंट- 10,000 रुपये

15 साल में कुल SIP निवेश- 18 लाख रुपये

15 साल बाद SIP निवेश की कुल वैल्यू- 64,80,089 रुपये

फंड का लम्‍प सम प्रदर्शन

लॉन्च डेट– 25 मार्च 2011

लॉन्च के बाद से रिटर्न- 12.26% सालाना

एकमुश्त निवेश-1 लाख रुपये

15 साल बाद निवेश की वैल्‍यू- 5,66,729 रुपये

(स्रोत: वैल्यू रिसर्च, रिटर्न 24 अप्रैल 2026 की NAV पर आधारित)

Also Read: Small Cap Funds: 10% उछाल के बाद क्या करें निवेशक? बुल रन की शुरुआत या वैल्यूएशन ट्रैप; समझें पूरी तस्वीर

Kotak Gold Fund की डिटेल

कोटक गोल्ड फंड एक ओपन-एंडेड फंड ऑफ फंड्स (FoF) स्कीम है, जो मुख्य रूप से कोटक गोल्ड ETF की यूनिट्स में निवेश करती है। इस फंड में निवेशक मिनिमम ₹100 से निवेश शुरू कर सकते हैं। इस स्कीम में SIP करने की भी सुविधा है। SIP के लिए भी मिनिमम निवेश ₹100 है। इस फंड का बेंचमार्क सोने की घरेलू कीमतें है।

31 मार्च 2026 तक, इस फंड के रेगुलर प्लान का एक्सपेंस रेश्यो 0.50% और डायरेक्ट प्लान का 0.16% है। इस फंड के डायरेक्ट प्लान को 1 जनवरी 2013 को लॉन्च किया गया था।

फंड में कोई लॉक-इन पीरियड नहीं है। हालांकि, 15 दिनों के भीतर रिडेम्पशन (निकासी) पर 1% का शुल्क लिया जाएगा। रिस्कोमीटर पर इस स्कीम को हाई रिस्क की कैटेगरी में रखा गया है। अभिषेक बिसेन और जीतू वालेच्छा सोनार इस स्कीम के फंड मैनेजर है।


(डिस्क्लेमर: बिजनेस स्टैंडर्ड प्राइवेट लिमिटेड में कोटक समूह के नियंत्रण वाली इकाइयों की बहुलांश हिस्सेदारी है। यहां फंड के प्रदर्शन की जानकारी दी गई है। ये निवेश की सलाह नहीं है।)

First Published : April 27, 2026 | 6:55 PM IST