म्युचुअल फंड

Motilal Oswal Contra Fund: बाजार की गिरावट में तलाशेगा बड़े मौके! ₹500 से निवेश शुरू; NFO में किसे करना चाहिए निवेश

Mutual Fund NFO: मोतीलाल ओसवाल म्युचुअल फंड का नया कॉन्ट्रा फंड लॉन्च,  8 मई से खुल जाएगा सब्सक्रिप्शन

Published by
आशुतोष ओझा   
Last Updated- May 07, 2026 | 3:16 PM IST

Motilal Oswal MF NFO: एसेट मैनेजमेंट कंपनी मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड (MOMF) इ​क्विटी कैटेगरी में नया फंड (NFO) मोतीलाल ओसवाल कॉन्ट्रा फंड (Motilal Oswal Contra Fund) ला रही है। इस ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम में सब्सक्रिप्शन 8 मई से खुलेगा और 22 मई 2026 को बंद होगा। म्युचुअल फंड हाउस का कहना है कि यह एनएफओ कॉन्ट्रेरियन निवेश स्ट्रैटेजी पर आधारित है। कॉन्ट्रेरियन स्ट्रैटेजी एक ऐसी निवेश शैली है, जिसमें आमतौर पर मौजूदा बाजार रुझानों के विपरीत निवेश किया जाता है।

एनएफओ लॉन्च पर मोतीलाल ओसवाल एसेट मैनेजमेंट कंपनी (MOAMC) के MD और CEO प्रतीक अग्रवाल ने कहा कि अस्थिरता के दौर में कॉन्ट्रेरियन स्ट्रैटेजी अस्थायी मार्केट सेंटीमेंट से आगे जाकर मजबूत दीर्घकालिक बिजनेस फंडामेंटल्स पर ध्यान फोकस करने में मदद करती है। उनका कहना है कि मोतीलाल ओसवाल कॉन्ट्रा फंड ऐसे शुरुआती संकेतों और अवसरों की पहचान करने के लिए बनाया गया है और यह अपेक्षाकृत फेयर वैल्यूएशन वाली कंपनियों में निवेश करेगा। इससे पोर्टफोलियो डायवर्सिफिकेशन का भी लाभ मिल सकेगा।

NFO: ₹500 न्यूनतम निवेश

म्युचुअल फंड हाउस का कहना है कि NFO और लगातार निवेश अवधि के दौरान लम्पसम निवेश ₹500 और उसके बाद ₹1 के मल्टीपल में किया सकता है। इसके अलावा अतिरिक्त निवेश राशि ₹500 और उसके बाद ₹1 के मल्टीपल में किया जा सकेगा। इस स्कीम आवंटन की तारीख से 365 दिनों के भीतर रिडेम्पशन पर 1% ए​​ग्जिट लोन देना होगा। 365 दिनों के बाद रिडेम्पशन पर कोई एग्जिट लोड नहीं है।

फंड हाउस की अलग-अलग स्कीमों के बीच स्विच करने पर भी एग्जिट लोड लागू होगा। हालांकि एक ही स्कीम के भीतर विभिन्न विकल्पों या प्लान्स के बीच स्विच करने पर कोई एग्जिट लोड नहीं लगेगा। स्कीम का बेंचमार्क इंडेक्स Nifty 500 Total Return Index है।
इस फंड का प्रबंधन वरुण शर्मा (इक्विटी कंपोनेंट), भालचंद्र शिंदे (इक्विटी कंपोनेंट), अंकित अग्रवाल (इक्विटी कंपोनेंट), राकेश शेट्टी (डेट कंपोनेंट), और स्वप्निल मायेकर (ओवरसीज कंपोनेंट)

Also Read: Liquor Stocks: बढ़ती डिमांड से आउटलुक दमदार, Radico Khaitan और UBL पर ब्रोकरेज बुलिश

क्या है कॉन्ट्रेरियन स्ट्रैटेजी

फंड हाउस का कहना है कि कॉन्ट्रेरियन स्ट्रैटेजी का मकसद उन कंपनियों में निवेश के अवसर तलाशना होता है जो फिलहाल बाजार में पसंद नहीं की जा रहीं या अस्थायी रूप से कम वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रही हों, लेकिन जिनके फंडामेंटल मजबूत हों और लंबी अवधि में सुधार की क्षमता हो।

पूरे मार्केट साइकल में लंबी अवधि के निवेश नजरिए को अपनाकर कॉन्ट्रेरियन स्ट्रैटेजी निवेशकों को बाजार में अलग तरह का एक्सपोजर उपलब्ध कराती है। यह निवेशकों को वैल्यू और प्राइस के अंतर जैसी परि​स्थितियों से फायदा उठाने के साथ-साथ पोर्टफोलियो डाइवर्सिफिकेशन में भी मदद करती है। मेटल्स, रियल एस्टेट, बैंकिंग और ऑटो जैसे सेक्टरों में मार्केट साइकल के अलग-अलग चरणों में नेतृत्व बदलता रहता है। ऐसे में इन सेक्टरों में विविध और अलग निवेश एक्सपोजर की जरूरत लगातार बढ़ रही है।

किसे करना चाहिए निवेश

फंड हाउस का कहना है कि मोतीलाल ओसवाल कॉन्ट्रा फंड का मकसद ऐसे उभरते अवसरों की शुरुआती चरण में पहचान करना है, ताकि निवेशकों को रिसर्च आधारित और अनुशासित तरीके से लंबी अवधि में कैपिटल जेनरेट का अवसर मिल सके। यह प्रोडक्ट उन निवेशकों के लिए उपयुक्त है जो लंबी अवधि में कैपिटल एप्रिसिएशन चाहते हैं और कॉन्ट्रेरियन स्ट्रैटेजी के तहत मुख्य रूप से इक्विटी एवं इक्विटी आधारित निवेश करना चाहते हैं।

MOAMC के फंड मैनेजर भालचंद्र शिंदे के मुताबिक, मोतीलाल ओसवाल कॉन्ट्रा फंड का लक्ष्य 30-35 हाई कन्विक्शन वाले स्टॉक्स का मजबूत पोर्टफोलियो तैयार करना है। फंड ऐसी कंपनियों पर फोकस करेगा जिनके ऑपरेटिंग कैशफ्लो मजबूत हों, वैल्यूएशन आकर्षक हो और जिनमें भविष्य में बेहतर टर्नअराउंड की स्पष्ट संभावना दिखाई देती हो।

उन्होंने कहा कि मजबूत रिस्क मैनेजमेंट फ्रेमवर्क और अनुशासित एग्जिट रणनीति के जरिए यह फंड अलग-अलग बाजार परिस्थितियों में निवेशकों को बेहतर स्टाइल डाइवर्सिफिकेशन देने के साथ डाउनसाइड रिस्क को नियंत्रित करने का प्रयास करेगा।

Also Read: NSE पर मिलेगा शेयर की तरह सोना, आ गया EGR

 

(डिस्क्लेमर: यहां म्युचुअल फंड एनएफओ की ​डीटेल दी गई है। ये निवेश की सलाह नहीं है। म्युचुअल फंड में निवेश बाजार जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।) 

First Published : May 7, 2026 | 3:16 PM IST