म्युचुअल फंड

FMCG कंपनियों में निवेश का मौका, DSP म्युचुअल फंड के नए ETF की पूरी डीटेल

Nifty FMCG Index आधारित इस ETF के जरिए निवेशकों को FMCG सेक्टर में कम लागत पर निवेश का अवसर मिलेगा

Published by
आशुतोष ओझा   
Last Updated- May 13, 2026 | 6:58 PM IST

Mutual Fund NFO: देश के कंजम्पशन की ग्रोथ स्टोरी में भरोसा है और उसमें निवेश करना चाहते हैं, तो एसेट मैनेजमेंट कंपनी DSP म्युचुअल फंड का नया ईटीएफ अच्छा ऑप्शन हो सकता है। फंड हाउस के एनएफओ DSP Nifty FMCG ETF का सब्सक्रिशन 12 मई से खुल गया है और यह 14 मई 2026 को बंद होगा। यह एक ओपन-एंडेड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) है, जिसे Nifty FMCG Index को ट्रैक करने के लिए बनाया गया है। यह स्कीम 22 मई 2026 से दोबारा निवेश के लिए खुलेगी।

DSP म्यूचुअल फंड में पैसिव इन्वेस्टमेंट्स एंड प्रोडक्ट्स के हेड अनिल घेलानी का कहना है कि इस समय FMCG सेक्टर की वैल्यूएशन पिछले 5, 10 और 15 साल के औसत से नीचे है, जिससे निवेशकों को बेहतर अवसर मिल सकते हैं। FMCG कंपनियों की ग्रोथ रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी मांग पर आधारित होती है। DSP Nifty FMCG ETF के जरिए निवेशकों को इस सेक्टर में आसान, पारदर्शी और कम लागत वाले तरीके से निवेश का मौका मिलेगा।

FMCG कंपनियों में निवेश का मौका

फंड हाउस के मुताबिक, इस ETF का मकसद निवेशकों को घरेलू उत्पाद, पर्सनल केयर, पेय पदार्थ और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी प्रमुख FMCG कंपनियों में निवेश का मौका देना है। यह फंड Nifty FMCG Index को फॉलो करेगा, हालांकि इसमें ट्रैकिंग एरर हो सकता है।

ये भी पढ़ें… अप्रैल में Equity MFs में निवेश 5% घटा, SIP इनफ्लो गिरकर ₹31,115 करोड़; AMFI के आंकड़ों पर क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Nifty FMCG Index में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में लिस्टेड 15 FMCG कंपनियां शामिल हैं। इनमें पैकेज्ड फूड, पेय पदार्थ, पर्सनल केयर और रोज इस्तेमाल होने वाले जरूरी सामान बनाने वाली कंपनियां शामिल हैं।

कौन कर सकता है निवेश?

फंड हाउस के मुताबिक, ऐसे निवेशक जो लॉन्ग टर्म में कैपिटल ए​प्रिसिएशन चाहते हैं उनके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसके अलावा ऐसे निवेशक जो निफ्टी FMCG इंडेक्स के अंतर्गत आने वाली इक्विटी और इक्विटी-संबंधित प्रतिभूतियों में निवेश (ट्रै​किंग एरर) का विकल्प तलाश रहे हैं, उनके लिए बेहतर है।

फंड हाउस का कहना है कि FMCG सेक्टर लंबे समय से भारत की घरेलू कंजम्प्शन ग्रोथ से जुड़ा रहा है और बाजार के उतार-चढ़ाव के दौरान भी इसकी मांग अपेक्षाकृत मजबूत बनी रहती है। कई अन्य सेक्टरों की तुलना में FMCG सेक्टर पर तकनीकी बदलावों का असर कम पड़ता है, क्योंकि रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजों की मांग लगातार बनी रहती है।

ये भी पढ़ें… सरकार ने सोने-चांदी पर बढ़ाया टैक्स, एक्सपर्ट बोले- 2013 जैसी स्थिति लौट सकती है

₹5000 मिनिमम निवेश

फंड हाउस के मुताबिक, DSP Nifty FMCG ETF में मिनिमम 5000 रुपये और उसके बाद 1 रुपये के मल्टीपल में निवेश किया जा सकता है। इस स्कीम में कोई ए​ग्जिट लोड नहीं है। यह स्कीम Nifty FMCG Index में शामिल कंपनियों में उसी अनुपात में निवेश करेगी, जिस अनुपात में वे इंडेक्स में शामिल हैं। इस फंड का प्रबंधन DSP की पैसिव इन्वेस्टमेंट टीम करेगी।


(डिस्क्लेमर: यहां NFO की डीटेल दी गई है। ये निवेश की सलाह नहीं है। म्युचुअल फंड में निवेश जो​खिमों के अधीन है। इसलिए निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।) 

First Published : May 13, 2026 | 4:11 PM IST